15 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोई बच नहीं पाएगा, गुनहगार सही जगह पर पहुंचेंगे- पश्चिम बंगाल के CM शुभेन्दु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट मर्डर केस पर मंत्री सुकांत मजूमदार का बयान

Chandranath Rath Murder Case: चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में 2 करोड़ की सुपारी का दावा सामने आया है। CBI जांच और गिरफ्तारी के बीच उपचुनाव में हसीरानी रथ की उम्मीदवारी ने बंगाल की सियासत गरमा दी है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Saurabh Mall

Sep 15, 2026

Chandranath Rath Murder Case

फोटो में श्चिम बंगाल के CM शुभेन्दु अधिकारी और केंद्रीय राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार (सोर्स- आईएएनएस)

Suvendu Adhikari CBI Investigation: पश्चिम बंगाल में चंद्रनाथ रथ का मामला एक बार फिर गरमा गया है। मुख्यमंत्री शुभेन्दु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट रहे चंद्रनाथ रथ की हत्या के बाद कई गंभीर दावे सामने आए हैं। हत्या की जांच अब CBI कर रही है। इसी बीच 2 करोड़ रुपये की कथित सुपारी और ‘भाई पो गैंग’ के नाम ने मामले को और हवा दे दी है।

2 करोड़ की सुपारी का दावा

मुख्यमंत्री शुभेन्दु अधिकारी ने चंद्रनाथ रथ की हत्या को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि हत्या के लिए करीब 2 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। यह काम ‘भाई पो गैंग’ का है।

मुख्यमंत्री अधिकारी ने आगे बताया कि इस मामले में सात लोगों को अब तक गिरफ्तार किया जा चुका है। CBI जांच कर रही है। दोषियों को फांसी होगी।

वहीं केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने भी कहा कि जांच में कई बातें सामने आ चुकी हैं। उनके मुताबिक, सबूतों के आधार पर आगे की तस्वीर साफ होगी। उन्होंने कहा कि दोषियों को बचने का मौका नहीं मिलेगा। गुनहगार सही जगह पर पहुंचेंगे…।

हत्या के बाद अब चुनावी मैदान में मां

चंद्रनाथ रथ की हत्या के बाद अब उनकी मां हसीरानी रथ चुनावी मैदान में हैं। BJP ने उन्हें नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है। हसीरानी रथ ने हल्दिया में सब-डिविजनल ऑफिसर के कार्यालय में अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी भी मौजूद रहे।

बता दें चंद्रनाथ रथ को 6 मई, 2026 की देर रात मध्यमग्राम के पास उन्हें गोली मारी गई थी। बाद में अस्पताल में उनकी मौत हो गई थी। TMC ने नंदीग्राम से संचिता प्रधान को मैदान में उतारा है।

CBI जांच पर भी उठे सवाल

चंद्रनाथ रथ हत्याकांड को लेकर विपक्ष की ओर से भी सवाल उठाए जा रहे हैं। ISF विधायक नवसाद सिद्दीकी ने जांच की प्रगति पर सवाल किया है।

उन्होंने पूछा कि हत्या के कई महीने बाद केस की स्थिति क्या है? बंगाल पुलिस जांच कर रही थी तो CBI किस आधार पर मामले में शामिल हुई? दूसरी ओर, सरकार और BJP का कहना है कि CBI जांच में मामले की पूरी सच्चाई सामने आएगी।

अब सबकी नजर जांच पर है। साथ ही नंदीग्राम उपचुनाव में हसीरानी रथ की उम्मीदवारी ने इस पूरे मामले को चुनावी मुद्दा भी बना दिया है। बता दें पश्चिम बंगाल की दोनों विधानसभा सीटों पर 6 अक्टूबर को मतदान होना है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग