15 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Disha Salian Case: CBI जांच पर पूर्व मंत्री नीरज बबलू बोले- दिशा के हत्यारे पकड़े गए तो सुशांत सिंह राजपूत के कातिलों भी खुलेगा राज

Disha Salian CBI Probe: दिशा सालियन की मौत के मामले में CBI की FIR दर्ज होने के बाद बिहार BJP नेता और पूर्व मंत्री नीरज कुमार बबलू ने कहा है कि इस जांच से सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े सवालों के जवाब भी मिल सकते हैं। बबलू ने दावा किया कि दिशा और सुशांत की मौत के बीच संबंध है।
2 min read
Google source verification

पटना

image

Anand Shekhar

Sep 15, 2026

Disha Salian case

दिशा सालियान और सुशांत सिंह राजपूत (Patrika File Photo)

Disha Salian Case: दिशा सालियन की मौत के मामले में CBI द्वारा FIR दर्ज करने के बाद, बिहार के पूर्व मंत्री और BJP विधायक नीरज कुमार सिंह बबलू का एक बयान सामने आया है। उन्होंने दावा किया कि दिशा सालियन और सुशांत सिंह राजपूत दोनों की हत्या हुई थी और ये दोनों मामले सीधे तौर पर जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि दिशा सालियन मामले की CBI जांच से असली कातिल सलाखों के पीछे होंगे, जिससे सुशांत की मौत में शामिल प्रभावशाली लोगों की भूमिका का भी खुलासा हो जाएगा। CBI ने बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश के बाद मामले में FIR दर्ज की थी।

दिशा के मर्डर से जुड़ा है सुशांत का केस : नीरज बबलू

पटना में मीडिया से बात करते हुए नीरज कुमार सिंह बबलू ने कहा कि उन्होंने शुरू से ही सुशांत सिंह राजपूत की मौत को हत्या माना था और वे मुंबई भी गए थे। वहां मिली जानकारी के आधार पर उन्होंने लगातार कहा था कि यह हत्या सीधे तौर पर दिशा सालियन की मौत से जुड़ी है। उन्होंने कहा कि अगर उस समय दिशा सालियन मामले का सच सामने आ जाता, तो सुशांत के कातिलों की पहचान तुरंत हो जाती।

नीरज बबलू ने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र में तत्कालीन उद्धव ठाकरे सरकार ने राजनीतिक विरोध और मिलीभगत के कारण बार-बार इस मामले को दबाया। दिशा और सुशांत दोनों से जुड़े तथ्यों और सबूतों को नष्ट करने या दबाने की हर संभव कोशिश की गई।

सबूत नष्ट होने के कारण CBI को शुरू में नहीं मिले ठोस साक्ष्य : नीरज बबलू

नीरज बबलू ने आगे कहा कि बिहार में इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाए जाने के बाद ही जांच केंद्रीय एजेंसी को सौंपी गई थी। हालांकि, तब तक मुंबई में अहम सबूतों को मिटा दिया गया था, जिससे जांच के शुरुआती दौर में CBI को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि उस समय दिशा सालियन का परिवार गहरे सदमे और डर में था, जिससे वे खुलकर सामने नहीं आ पाए।

लोगों में जगी न्याय की उम्मीद

नीरज बबलू ने कहा कि सरकार बदलने से दिशा के पिता को सुरक्षा का भरोसा मिला, जिसके बाद वे न्याय पाने के लिए बॉम्बे हाई कोर्ट गए। CBI जांच में तेजी आने और कोर्ट के आदेश पर FIR दर्ज होने के बाद, यह तय है कि असली दोषियों को सजा मिलेगी। उन्होंने आगे कहा कि दिशा के हत्यारों के पकड़े जाने से सुशांत की हत्या के पीछे की वजह का पता लगाने और इसमें शामिल प्रभावशाली लोगों की पहचान करने में मदद मिलेगी। इससे सुशांत के परिवार, बिहार के लोगों और देश भर में उनके लाखों प्रशंसकों के मन में न्याय की एक उम्मीद जगी है।

CBI ने दर्ज की FIR

गौरतलब है कि बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश के बाद, CBI ने 13 सितंबर को दिशा सालियन की मौत के मामले में FIR दर्ज की। FIR में कई लोगों के नाम शामिल हैं और फिलहाल उनकी भूमिकाओं की जांच की जा रही है। इस मामले में CBI ने दिशा के पिता सतीश सालियन का बयान भी दर्ज किया है और नए सिरे से जांच शुरू की है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग