15 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Saudi Arabia Emergency Alert: हूती हमलों के खतरे के बीच मक्का में इमरजेंसी अलर्ट, घरों में रहने की सख्त हिदायत

Emergency alert in Saudi Arabia: हूती विद्रोहियों के हमलों के बीच सऊदी अरब के मक्का शहर के लिए इमरजेंसी अलर्ट जारी किया गया। नेशनल अर्ली वॉर्निंग प्लेटफ़ॉर्म के जरिए लोगों को शांत रहने, नजदीकी सुरक्षित जगह पर जाने और खतरा टलने तक घरों या इमारतों के अंदर ही रहने की सलाह दी गई।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Anand Shekhar

Sep 15, 2026

Saudi Arabia Emergency Alert, Mecca Emergency Alert,

मक्का शहर के लिए इमरजेंसी अलर्ट जारी (फोटो- विकिपीडिया)

Mecca Emergency Alert: यमन के हूती विद्रोहियों द्वारा संभावित हमलों को देखते हुए सऊदी अरब सरकार ने पवित्र शहर मक्का (मक्का अल-मुकर्रमा) के लिए हाई-लेवल इमरजेंसी अलर्ट जारी किया है। सऊदी अरब के नेशनल अर्ली वार्निंग प्लेटफ़ॉर्म फॉर इमरजेंसीज ने नागरिकों और तीर्थयात्रियों को संभावित खतरे के बारे में चेतावनी दी है। साथ ही, प्रशासन ने लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत गाइडलाइंस जारी की हैं और सभी से शांत रहने और आधिकारिक निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया है।

सुरक्षित जगहों पर जाने का निर्देश

नेशनल अर्ली वार्निंग प्लेटफ़ॉर्म द्वारा जारी इमरजेंसी मैसेज में लोगों को सलाह दी गई है कि वे घबराएं नहीं और अलर्ट मिलने पर शांत रहें। नागरिकों को निर्देश दिया गया है कि वे तुरंत किसी नजदीकी सुरक्षित जगह पर चले जाएं और खतरा टलने तक वहीं रहें। प्रशासन ने साफ कहा है कि जब तक आधिकारिक घोषणा से यह पुष्टि न हो जाए कि स्थिति सामान्य हो गई है, तब तक किसी को भी अपने घर या इमारत से बाहर नहीं निकलना चाहिए।

खिड़कियों, छतों और खुली जगहों से दूर रहने के निर्देश

आपातकालीन चेतावनी में लोगों को सलाह दी गई है कि वे सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए खुली जगहों, खिड़कियों और कांच की बनी चीज़ों से सख्ती से दूर रहें। इसके अलावा, बालकनी या छत पर जाने की सख्त मनाही है। चेतावनी जारी होने के समय जो लोग बाहर हों, उन्हें तुरंत किसी मज़बूत इमारत में शरण लेनी चाहिए या किसी बैरिकेडिंग के पीछे छिप जाना चाहिए। अधिकारियों ने लोगों से भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचने, संवेदनशील जगहों की तस्वीरें या वीडियो न लेने और सड़कों पर बेवजह न घूमने की अपील की है।

अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील

सऊदी अधिकारियों ने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है और मक्का, मदीना, रियाद और पूर्वी प्रांत में रहने वाले लोगों को सलाह दी है कि वे किसी भी खतरे या संदिग्ध गतिविधि की सूचना सीधे इमरजेंसी नंबर 911 पर दें, जबकि देश के अन्य हिस्सों में रहने वाले लोग 998 पर कॉल करें। उन्होंने लोगों से अफ़वाहों पर ध्यान न देने और केवल आधिकारिक स्रोतों से मिली जानकारी पर भरोसा करने को भी कहा है।

हूतियों की बढ़ती गतिविधि से बढ़ा तनाव

हाल के दिनों में हूती विद्रोहियों ने लाल सागर के तट पर रणनीतिक इलाकों में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है और बाब-अल-मंडेब जलडमरूमध्य के पास भी उनकी गतिविधियां बढ़ गई हैं। सऊदी अधिकारियों के अनुसार, हूतियों ने सोमवार को बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोनों का इस्तेमाल करके खमीस मुशैत, आभा और ताइफ़ को निशाना बनाते हुए हमले किए। इन हमलों में 13 नागरिक मामूली से लेकर गंभीर रूप से घायल हुए और सात घरों व दो वाहनों को नुकसान पहुंचा। इसके बाद, सऊदी अरब के कई इलाकों में सुरक्षा अलर्ट जारी किए गए।