राष्ट्रीय

RRB NTPC Graduate Level Exam 2026: परीक्षा के लिए सिटी स्लिप जारी, यहां करें डाउनलोड

RRB ने NTPC ग्रेजुएट लेवल एग्जाम के लिए सिटी स्लिप जारी कर दी है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी यहां पूरी डिटेल देख सकते हैं।

2 min read
Mar 07, 2026
RRB NTPC Graduate Level Exam 2026

RRB NTPC Graduate Level Exam 2026: NTPC ग्रेजुएट लेवल एग्जाम (CEN 06/2025)) के लिए RRB ने सिटी स्लिप जारी कर दी है। ये परीक्षा देने वाले उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in से डाउन डाउनलोड कर सकते हैं। CBT--1 परीक्षा 16 और 27 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएगी। इसके लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पहले उपलब्ध होंगे। बता दें कि RRB द्वारा की गई यह स्लिप केवल परीक्षा केंद्र की जानकारी के लिए है। यह परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र (Admit Card) नहीं है।

ये भी पढ़ें

‘हमें किसी की इजाजत की जरूरत नहीं’, अमेरिका के 30 दिन के ऑफर पर भारत का करारा जवाब

ऐसे डाउनलोड करें सिटी स्लिप

  • RRB की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in ओपन करें।
    • RRB NTPC Graduate Level Exam City Slip 2026 लिंक पर क्लिक करें।

परीक्षा की पूरी डिटेल और केंद्र पर पहुंचने का समय

RRB की NTPC ग्रेजुएट लेवल CBT-1 परीक्षा (CEN 06/2025) 16, 17, 18, 19, 20, 21, 23, 24, 25 और 27 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड अलग-अलग परीक्षा की तारीख के अनुसार जारी किए जाएंगे। यह परीक्षा 3 पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:00 से 10:30 बजे तक, दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 12:45 से 2:15 बजे तक होगी और तीसरी पाली की परीक्षा शाम 4:30 से 6:00 बजे तक होगी। एग्जाम सेंटर का गेट 30 मिनट पहले बंद कर दिया जाएगा। इसलिए अभ्यर्थियों को तय समय के अनुसार पहुंचना होगा। गेट बंद होने के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

परीक्षा केंद्र पर ओरिजिनल आधार कार्ड ले जाना अनिवार्य

उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर ओरिजिनल आधार कार्ड लेकर जाना अनिवार्य है। परीक्षा के दौरान मोबाइल, ब्लूटूथ, ईयरफोन, कैलकुलेटर या अन्य किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स लेकर जाना पूरी तरह प्रतिबंधित हैं। परीक्षा के दिन चाक-चौबंध सुरक्षा होगी। परीक्षा केंद्र में बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन और मेटल डिटेक्टर चेकिंग के बाद ही प्रवेश मिलेगा।

Updated on:
07 Mar 2026 07:37 pm
Published on:
07 Mar 2026 07:17 pm
Also Read
View All

अगली खबर