राष्ट्रीय

लालू-राबड़ी के घर के अंदर हंगामा, लोग बोले- ‘चोर विधायक नहीं चाहिए’

बिहार की राजधानी पटना में लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी आवास पर RJD विधायक सतीश कुमार को 'चोर विधायक' करार देते हुए लोगों ने नारेबाजी की।
2 min read
Oct 04, 2025
Feature image
लालू यादव के घर के बाहर नारेबाजी (X)

Bihar Assembly Election: बिहार की राजधानी पटना में शनिवार को सियासी हंगामा मच गया। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी (Rabri Devi) के सरकारी आवास पर स्थानीय लोगों का एक समूह घुस आया और जमकर नारेबाजी की। निशाना बना राजद विधायक सतीश कुमार, जिन्हें प्रदर्शनकारियों ने 'चोर विधायक' करार देते हुए दोबारा टिकट न देने की चेतावनी दी। नारे लगे, 'चोर विधायक नहीं चाहिए!' और 'सतीश कुमार हटाओ, विकास लाओ!'।

सतीश कुमार पर भ्रष्टाचार के आरोप

घटना दोपहर करीब 2 बजे की है, जब खुदुमपुर विधानसभा क्षेत्र के निवासियों का एक जत्था राजद के आगामी विधानसभा चुनाव (Bihar Election) उम्मीदवार चयन को लेकर आवास पर पहुंचा। उनका आरोप था कि सतीश कुमार ने पिछले कार्यकाल में क्षेत्र के विकास के नाम पर भ्रष्टाचार किया और जनता की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

लालू यादव और राबड़ी देवी से अपील

प्रदर्शनकारियों ने लालू यादव और राबड़ी देवी से अपील की कि टिकट किसी ऐसे उम्मीदवार को दिया जाए जो ईमानदार हो और क्षेत्र की भलाई के लिए काम करे। एक प्रदर्शनकारी ने कहा, "अगर राजद ने सतीश को टिकट दिया तो हम पूरी जनता मिलकर इसका विरोध करेंगे। हमें चोर विधायक नहीं चाहिए।"

20 मिनट तक नारेबाजी

आवास पर अचानक हुए इस हंगामे से अफरा-तफरी मच गई। सुरक्षा कर्मियों ने लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन करीब 20 मिनट तक परिसर में नारेबाजी और धक्कामुक्की का दौर चला। कोई हिंसक घटना नहीं हुई, लेकिन माहौल तनावपूर्ण रहा। राजद नेताओं ने बाद में प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर मामला शांत किया।

चुनाव से पहले RJD के लिए मुश्लकिलें

यह घटना बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राजद के लिए नई मुसीबत बन गई है। पार्टी पर आंतरिक कलह के आरोप पहले से लगते रहे हैं, और यह विरोध साफ बता रहा है कि सुप्रीमो लालू की अनुपस्थिति में स्थानीय स्तर पर असंतोष बढ़ रहा है। सतीश कुमार पर भ्रष्टाचार के कई आरोप पहले भी लग चुके हैं, लेकिन पार्टी ने अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। पुलिस ने स्थिति पर नजर रखी और अतिरिक्त फोर्स तैनात कर दी है।

Also Read
View All
अगले साल गणतंत्र दिवस पर डोनाल्ड ट्रंप को भारत बुलाने की मांग, क्यों केंद्र सरकार से इसी दिन के लिए की गई खास अपील?

‘यासीन मलिक को फांसी मिलनी चाहिए’, कश्मीरी हिंदू महिला सरला भट्ट की हत्या पर बोले परिजन, 36 साल से न्याय का इंतजार

ऑपरेशन सिंदूर पर बहस में लोक सभा में झूठ बोले थे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह- कांग्रेस ने लगाया आरोप

कर्नाटक में मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान शुरू, CM डीके शिवकुमार ने की शुरुआत

BJP Leader Murder Case: करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुंचे कोरिया, कहा- हम क्षत्रिय हैं, किसी के बाप से नहीं डरते, हमें बदला लेना आता है