30 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ऑपरेशन सिंदूर पर बहस में लोक सभा में झूठ बोले थे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह- कांग्रेस ने लगाया आरोप

Operation Sindoor: कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा कि लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर हुई बहस के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सैनिकों के शहीद होने की जानकारी नहीं देकर सदन और देश को गुमराह किया।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Ashib Khan

Jun 30, 2026

Congress General Secretary KC Venugopal

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल (फोटो- एएनआई)

Congress: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान 6 शहीद जवानों के नाम जारी होने पर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पर लोकसभा में झूठ बोलने का आरोप लगाया है। वहीं लोकसभा स्पीकर से रक्षा मंत्री के विरुद्ध विशेषाधिकार हनन की कार्यवाही शुरू करने का अनुरोध किया है। 

कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा कि लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर हुई बहस के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने देश की जनता से झूठ बोला। यह एक स्पष्ट और सुनियोजित झूठ था, जिसका उद्देश्य सदन को गुमराह करना था।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पर साधा निशाना

कांग्रेस नेता ने लिखा कि जुलाई 2025 में उन्होंने यह कैसे कह दिया कि ऑपरेशन में कोई भी भारतीय सैनिक शहीद नहीं हुआ, जबकि एक वर्ष बाद स्वयं सशस्त्र बलों ने घोषणा की कि इस अभियान में हमारे 6 जवानों ने सर्वोच्च बलिदान दिया?

केसी वेणुगोपाल ने कहा कि यह उन 6 शहीदों के परिवारों और पूरे भारतीय सशस्त्र बलों का गंभीर अपमान है कि देश की जनता को उनके साहस, वीरता और सर्वोच्च बलिदान के बारे में सच नहीं बताया गया।

सरकार ने देश से सच्चाई छिपाई

कांग्रेस नेता ने कहा कि वे हमारे देश की रक्षा करते हुए, दुश्मनों का सामना करते हुए शहीद हुए, लेकिन स्वयं को राष्ट्रवादी कहने वाली सरकार ने उनकी शहादत के बारे में देश से सच्चाई छिपाई।

विशेषाधिकार हनन की कार्रवाई शुरू करने की मांग

केसी वेणुगोपाल ने कहा कि संसदीय परंपराओं के अनुसार, यदि कोई मंत्री सदन को गुमराह करता है या महत्वपूर्ण तथ्य छिपाता है, तो यह सदन के विशेषाधिकार का उल्लंघन (Breach of Privilege) माना जाता है और सदन की अवमानना के समान है। इसी संदर्भ में मैंने माननीय लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर रक्षा मंत्री के विरुद्ध विशेषाधिकार हनन की कार्यवाही शुरू करने का अनुरोध किया है।

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शहीद हुए जवानों के नाम

नामयूनिटतारीख
लांस नायक दिनेश कुमार5 फील्ड रेजिमेंट07 मई
एवीएटर मोहम्मद मुर्तज़ा नायक851 लाइट रेजिमेंट09 मई
सार्जेंट सुरेंद्र कुमार, वायु सेना पदक (वायु सेना पदक)39 विंग (भारतीय वायु सेना)10 मई
सूबेदार मेजर पवन कुमारमुख्यालय, 10 इन्फैंट्री ब्रिगेड10 मई
राइफलमैन सुनील कुमार, वीर चक्र (वीर चक्र)4 जम्मू एंड कश्मीर लाइट इन्फैंट्री10 मई
हवलदार सुनील कुमार सिंह237 फील्ड वर्कशॉप कंपनी06 जून