30 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली से दो बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, डेपोर्टेशन के बाद फिर अवैध रूप से भारत घुसे

Delhi Police Action on Bangladesi Immigrants: दिल्ली पुलिस की फॉरेनर सेल ने उत्तर-पश्चिम जिले में अवैध रूप से रह रहे दो बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया।
2 min read
Google source verification
Foreigner Cell of Delhi Police Action

दिल्ली पुलिस की फॉरेनर सेल की बड़ी कार्रवाई (ANI)

Delhi Foreigner Cell Arrest illegal Immigrants: दिल्ली पुलिस के उत्तर-पश्चिम जिले की फॉरेनर सेल ने अवैध रूप से भारत में रह रहे दो बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक ऐसा शख्स भी शामिल है, जिसे पिछले साल भारत से निर्वासित (Deported) किया गया था, लेकिन उसने दोबारा अवैध तरीके से देश में प्रवेश कर लिया।

खुफिया सूचना के आधार पर चला अभियान

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, 25 जून को विशेष खुफिया सूचना मिलने के बाद महेंद्र पार्क थाना क्षेत्र के अंतर्गत आजादपुर स्थित एन.एस. मंडी इलाके में सघन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान अवैध रूप से रह रहे दो बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ और दस्तावेजों की जांच के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान एमडी रुहुल अमीन उर्फ तुली दास (25 वर्ष) और एमडी जीबोन मियां उर्फ लिली (36 वर्ष) के रूप में की है। दोनों आरोपी बांग्लादेश के निवासी बताए जा रहे हैं और बिना वैध दस्तावेजों के भारत में रह रहे थे।

पहले भी किए गए थे डिपोर्ट

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपियों में से एक को पिछले साल भारत से बांग्लादेश डेपोर्टेशन किया गया था। इसके बावजूद उसने सीमा पार कर दोबारा अवैध रूप से भारत में प्रवेश किया और दिल्ली में रह रहा था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि उसने दोबारा भारत में प्रवेश कैसे किया और इस दौरान उसकी मदद किसने की।

नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

फॉरेनर सेल अब इस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि क्या दोनों आरोपी किसी बड़े अवैध नेटवर्क से जुड़े हुए थे और उन्हें भारत में रहने के लिए किसने शरण या सहायता उपलब्ध कराई। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

पहले भी सामने आए ऐसे मामले

पहले भी ऐसे कई मामले सामने आए हैं। कुछ समय पहले दिल्ली पुलिस ने उत्तर-पश्चिम दिल्ली (जहांगीरपुरी मेट्रो स्टेशन के पास) से दो बांग्लादेशी नागरिकों दिप्तो कुमार पाल उर्फ विकास (28 वर्ष) और रूमा बेगम (27 वर्ष) को गिरफ्तार किया था। दोनों को पिछले साल उत्तराखंड से डिपोर्ट किया गया था, लेकिन वे जंगल के रास्ते से दोबारा अवैध रूप से भारत घुस आए थे और दिल्ली में बिना वैध दस्तावेजों के रह रहे थे।