30 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘सिया सिर्फ केतन से शादी करना चाहती थी, चेतन को लेकर असमंजस में थी’, भाई साहिल का दावा

Pune Ketan Agrawal Case: केतन अग्रवाल हत्याकांड में सिया गोयल के भाई साहिल गोयल का बड़ा दावा, कहा- सिया केतन से ही शादी करना चाहती थी, चेतन को लेकर असमंजस में थी, पुलिस पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।
2 min read
Google source verification
Siya Goyal, Ketan Agarwal and Chetan Chaudhary news update.

सिया गोयल और केतन अग्रवाल। पत्रिका फाइल फोटो

Ketan Agarwal death mystery: केतन अग्रवाल केस में अब सिया गोयल के भाई साहिल गोयल भी पुलिस के रडार पर हैं। दरअसल, पुलिस यह जांच कर रही है कि क्या साहिल को पहले से सिया और चेतन के रिश्ते की जानकारी थी और उसने यह बात जानबूझकर परिवार से छिपाई।

हालांकि अब तक सिया के भाई साहिल गोयल को आरोपी नहीं बनाया गया है। हालांकि एक न्यूज पोर्टल को दिए इंटरव्यू में साहिल ने दावा किया है कि सिया ने उन्हें बताया था कि वह केवल केतन अग्रवाल से शादी करना चाहती है। वह चेतन के साथ अपना रिश्ता खत्म कर चुकी है। साहिल ने यह भी दावा किया कि उसने माता-पिता को सिया और चेतन के बारे में नहीं बताया क्योंकि उन्हें लगता था कि दोनों सिर्फ एक अच्छे दोस्त हैं।

हालांकि इसके उलट, पुलिस सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि सिया केतन से शादी नहीं करना चाहती थी। उसने यह बात साहिल को भी बताई थी। पुलिस को इस बात का शक है कि साहिल को सिया और चेतन के रिश्ते की जानकारी थी, लेकिन उसने जानबूझकर परिवार को इसकी भनक नहीं लगने दी।

दावा- चेतन को लेकर भ्रम में थी सिया

सिया के भाई साहिल गोयल ने एक न्यूज पोर्टल को दिए इंटरव्यू में यह भी दावा किया कि वह शादी को लेकर खुश थी और तैयारियों में जुटी हुई थी। लेकिन चेतन के साथ अपने रिश्ते को लेकर भ्रमित थी।

साहिल गोयल के मुताबिक, सिया चेतन को अपना दोस्त मानती थी। उसे उसका साथ अच्छा लगता है, लेकिन वह अपने रिश्ते को लेकर असमंजस की स्थिति में थी। साहिल ने दावा किया कि मैंने उसे समझाया कि कई बार कम उम्र में दोस्ती और प्यार के बीच भ्रम हो जाता है। हालांकि उसने मुझसे कहा था कि वह सिर्फ केतन से ही शादी करना चाहती है।

ड्राइवर की गवाही से मेल नहीं खा रहे साहिल के बयान

प्री-वेडिंग फोटोशूट के लिए जिस ड्राइवर ने सिया को एयरपोर्ट छोड़ा था। उसके द्वारा पुलिस को दी गई गवाही साहिल के बयान से मेल नहीं खाते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, ड्राइवर ने पुलिस को बताया है, जब सिया जाने से मना कर रही थी, तब कथित तौर पर साहिल ने ही उसे जबरन कार में बैठाया था।

वहीं बाली ट्रिप से पहले केतन का पासपोर्ट फाड़े जाने की घटना के बाद भी साहिल गोयल की चुप्पी और निष्क्रियता ने पुलिस के संदेश हो बढ़ा दिया है। पुलिस अब इन बयानों का घटनाओं से मिलान कर रही है। जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने में जुटी हुई है कि क्या साहिल ने सिया और चेतन की हत्या की साजिश रचने में मदद की या मामले की जानकारी होने के बावजूद चुप्पी बनाए रखी।

गौरतलब है कि सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन पर केतन अग्रवाल की हत्या का आरोप है। दोनों फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।