
BJP leader murder case, करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत मृतकों के परिजन के साथ (Photo- Patrika)
बैकुंठपुर। कोरिया जिले के नौगई में रेत खनन और परिवहन को लेकर सिंह गुट और त्रिपाठी गुट के बीच 16 जून को ठन गई थी। इसमें त्रिपाठी गुट द्वारा भाजपा नेता भरत सिंह उर्फ लल्ला सिंह समेत 3 लोगों की जिंदा जलाकर हत्या (Triple murder) कर दी गई थी। इस मामले (BJP leader murder) में अब तक पुलिस मुख्य आरोपी मनोज त्रिपाठी समेत 12 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। मामला अभी भी गर्म है। इसी बीच करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत 29 जून की शाम कोरिया जिला पहुंचे। उन्होंने कहा कि कोरिया के सोनहत-ग्राम नौगई में कुछ दिन पहले दुखद घटना हुई है। आज तेरहवीं है, मैं गुजरात से आया हूं। हमारे साथ में करणी सेना की महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष संगीता सिंह (दिल्ली), राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर सहित देशभर से पदाधिकारी पहुंचे हैं।
राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ शेखावत ने कहा कि हम क्षत्रिय हैं, किसी के बाप से डरते नहीं हैं और बदला लेना हमें आता है। हमारे भाईयों की निर्मम हत्या (BJP leader brutal murder) हुई है, उन्हें जिंदा जलाया गया है। षडय़ंत्र के तहत पूरी घटना को अंजाम दिया गया है और कहीं न कहीं जांच भी शंका के घेरे में है।
उन्होंने कहा कि हम परिवार से मिलेंगे और उनकी अनुमति से घटना स्थल पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित करेंगे। जो निर्णायक होगी। हमें एनकाउंटर चाहिए, गिरफ्तारी से कोई मतलब नहीं है। हत्यारा कोई भी हो, कान खोलकर सुन लो, शासन-प्रशासन यदि इन लोगों को आपकी तरफ से किसी भी तरह से कोई सह मिली है, तो तैयार रहना।
उन्होंने कहा कि एक परिवार के पांच सदस्यों पर जानलेवा हमला (BJP leader burnt alive in car) हुआ, जिसमें तीन उसी वक्त जिंदा जलाए गए। जो बचकर भागे, उनपर पर हथियारों से हमला किया था। करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष क्षत्रिय समाज के लोगों को श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने आह्वान किया है। 19 जुलाई को श्रद्धांजलि सभा की तारीख तय की गई है।
थाना सोनहत क्षेत्र में ठाकुर गुट और त्रिपाठी गुट को लेकर लंबे समय से खींचतान चल रही थी। साथ ही रेत खनन-परिवहन को लेकर विवाद बढऩे लगा था और वारदात (Naugai Triple murder) के एक दिन पहले मारपीट भी हुई थी। घटना तिथि 16 जून की रात 10.30 बजे कटगोड़ी एवं महलपारा बैकुंठपुर निवासी भरत कुमार सिंह उर्फ लल्ला सिंह अपने साथी योगेन्द्र सिंह, विरेन्द्र सिंह, मयंक सिंह एवं नागेन्द्र सिंह के साथ ग्राम नौगई पहुंचे थे।
इस दौरान पुरानी रंजिश को लेकर मनोज त्रिपाठी के घर के सामने विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। जहां मनोज त्रिपाठी, निशांत त्रिपाठी, अमन त्रिपाठी, विशाल त्रिपाठी एवं अन्य व्यक्तियों ने भरत सिंह के वाहन फॉच्र्यूनर में पेट्रोल डालकर आग लगा दी और मारपीट की थी। घटना में भरत सिंह की मौके पर, नागेन्द्र सिंह एवं वीरेन्द्र सिंह की उपचार के दौरान मौत हुई थी। पुलिस ने अब तक 12 आरोपियों को गिरफ्तार (12 Accused arrested) कर जेल भेज चुकी है।
मामले (BJP leader murder) में जिला दंडाधिकारी रोक्तिा यादव ने गंभीर आपराधिक घटना के बाद कानून एवं लोक शांति बनाए रखने चिह्नित तीन स्पॉट पर धारा 163 लगाई गई है। जिसमें महलपारा-बैकुंठपुर, ग्राम नौगई तथा कटगोड़ी स्थित मृतक भरत सिंह के क्रशर प्लांट क्षेत्र को संवेदनशील मान 300 मीटर के दायरे में धारा 163 लागू की है। वहीं एएसपी सुरेशा चौबे की अगुवाई में चिह्नित तीन स्पॉट पर फ्लैग मार्च निकालकर चप्पे-चप्पे पर बल तैनात कर दिया गया है।
Published on:
30 Jun 2026 01:21 pm
बड़ी खबरें
View Allकोरीया
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
