राष्ट्रीय

संदेश काउंटिंग अपडेट: पुष्पम प्रिया चौधरी का भी खुलेगा खाता?, द प्लुरल्स पार्टी भी एक सीट पर आगे

Bihar Election Result Live: बिहार चुनाव की मतगणना जारी है। संदेश सीट पर शुरुआती रुझाने में द प्लुरल्स पार्टी के सत्य प्रकाश आगे चल रहे हैं। यहां मुकाबला दिलचस्प हो गया है।

less than 1 minute read
Nov 14, 2025
'द प्लुरल्स पार्टी' की संस्थापक पुष्पम प्रिया चौधरी। फोटो- X

Bihar Election Result Live: बिहार विधानसभा चुनाव की संदेश सीट पर दिलचस्प रूझान सामने आ रहे हैं। यहां पुष्पम प्रिया चौधरी की पार्टी द प्लुरल्स के प्रत्याशी सत्य प्रकाश आगे चल रहे हैं। पहले माना जा रहा था कि पूरे बिहार की तरह संदेश सीट पर भी मुख्य मुकाबला NDA और महागठबंधन के बीच होगा।

ये भी पढ़ें

Bihar Counting Update: ‘आज बकवास नहीं…’, रुझान देखते ही जदयू का जोश हाई

जनसुराज ने की थी मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने की कोशिश

हालांकि, जन सुराज पार्टी ने यहां पर चुनाव को त्रिकोणीय बनाने की भरपूर कोशिश की। चुनाव-प्रचार के दौरान आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी खूब चला। इस बार इस सीट पर राजीव रंजन राज (जनसुराज), दीपू सिंह(राजद), राधा चरण साह(जदयू), सत्य प्रकाश, संजीत कुमार, मनमोहन सिंह, अजय कुमार पाठक, अभिषेक कुमार, मुकेश सिंह, संध्या कुमारी, समरजय सिंह उम्मीदवार हैं।

2020 में किरण देवी ने मारी थी बाजी

साल 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में इस सीट पर राजद प्रत्याशी किरण देवी ने बाजी मारी थी। तब इस सीट पर किरण देवी को 79599 वोट मिले। किरण देवी ने 64830 वोटों के अंतर से यह चुनाव जीता।

Also Read
View All

अगली खबर