राष्ट्रीय

Madurai: संघ के कार्यकर्ता ने बचाई 4 लोगों की जान, सोशल मीडिया पर बयां क‍िया दर्द

Madurai train fire: शिव प्रताप सिंह आरएसएस स्वयंसेवक हैं। हरपल जरूरतमंदों की मदद के लिए खड़े रहने वाले स्वयंसेवक का भाव उनके अंदर बना रहा।
2 min read
 Sangh worker saved 4 people in Madurai expressed pain on social media

शुक्रवार की रात लखनऊ रामेश्वरम भारत गौरव पर्यटक ट्रेन में आग लगने से 9 लोगों की मौत हो गई है। आग लगने के कारण मची अफरा-तफरी के बीच यात्रा कर रहे लखनऊ के आदर्श नगर के शिव प्रताप सिंह ने फेसबुक अकाउंट पर शनिवार की सुबह एक वीडियो के साथ एक छोटा सा नोट साझा किया। मदुरै रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे का जिक्र किया।

उन्होंने बताया कि इस रेल हादसे में उन्होंने चार लोगों को जान तो बचा ली। लेकिन अपने पत्नी व बहनोई को नहीं बचा पाए। इस हादसे में जान गंवाने वाले सभी यात्री उत्तर प्रदेश के हैं। रेलवे ने मृतकों के परिवार को 10 लाख रुपए का मुआवजा देने की घोषणा की है।

पति और बहनोई को न बचा पाने का दर्द

शिव प्रताप सिंह आरएसएस स्वयंसेवक हैं। हरपल जरूरतमंदों की मदद के लिए खड़े रहने वाले स्वयंसेवक का भाव शिव प्रताप सिंह के अंदर बना रहा। जैसे ही आग लगी वह बोगी की ओर दौड़े और चार जिनसे वह परिचित भी नहीं थे सकुशल बाहर निकाल लाए। लेकिन अपनी पत्नी व बहनोई को नहीं निकाल सके।

इस बात को उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों तक पहुंचाया। उन्होंने लिखा लगी मैं आरएसएस का स्वयं सेवक शिव प्रताप सिंह चौहान सीतापुर यूपी, चार लोगों को लाद के बाहर निकाल लिया। परंतु अपनी मिसेज और बहनोई शत्रुदमन सिंह को नहीं निकाल पाया। हार कर गिर गया, भगवान से प्रार्थना कर रहा हूं।


कोच में रखा था अवैध सिलेंडर

स्टेशन अधिकारी द्वारा सुबह 5.15 बजे मदुरै यार्ड में निजी पार्टी कोच/व्यक्तिगत कोच में आग लगने की सूचना दी गई। तुरंत फायर सर्विस को सूचना दी गई और वे 5.45 बजे पहुंचे। 7.15 बजे आग बुझाई गई। किसी अन्य कोच को कोई नुकसान नहीं। यह एक निजी पार्टी कोच/व्यक्तिगत कोच है जिसे कल (25.8.23) ट्रेन संख्या द्वारा नागरकोइल जंक्शन पर जोड़ा गया था। 16730 (पुनालुर मदुरै एक्सप्रेस) जो 3.47 बजे मदुरै पहुंची। पार्टी कोच को अलग कर मदुरै स्टेबलिंग लाइन पर रखा गया। बताया जा रहा है कि प्राइवेट पार्टी कोच में यात्रियों ने अवैध रूप से गैस सिलेंडर रखा और इसी के कारण आग लगी है।

ये भी पढें: Maharashtra: पत्नी ने इंजीनियर पति को सरआम चप्पलों से पीटा, इस वजह से थी नाराज

Published on:
26 Aug 2023 08:27 pm
Also Read
View All
केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा देने के बाद पहली बार गृह राज्य ओडिशा पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, क्या अब राज्य की सियासत में होंगे एक्टिव ?

CJP के नए प्रदर्शन से पहले एक्शन, 12,220 सोशल मीडिया पोस्ट हटेंगी, चेतावनी के बाद पुलिस ने बैरिकेड्स किए मजबूत

Amit Shah firing Order Allegations: क्या अमित शाह से जवाब मांगने का वक्त आ गया? राहुल गांधी के दावे पर CJP के सौरव दास का बड़ा बयान!

NEET पेपर लीक प्रदर्शन में ‘फ्री उमर खालिद’ का पोस्टर, हरकत में आई गोवा पुलिस; प्रदर्शनकारियों से पूछे 240 सवाल

IMD Issues Heavy Rain Alert: दिल्ली से पूर्वोत्तर तक बारिश का कहर और राहत, 14 राज्यों में येलो-ऑरेंज अलर्ट