29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Maharashtra: पत्नी ने इंजीनियर पति को सरेआम चप्पलों से पीटा, इस वजह से थी नाराज

Wife thrashes engineer husband: महाराष्ट्र के औरंगाबाद में एक महिला ने सरेआम अपने एक्जीक्यूटिव इंजीनियर पति की चप्पलों से पिटाई कर दी। सड़क पर काफी देर तक हाई वोल्टेज ड्रामा होने के बाद लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prashant Tiwari

•

Updated: 26 Aug 2023, 7:54 PM IST

 Wife thrashes engineer husband with slippers in aurangabad maharashtra

पति-पत्नी के बीच झगड़े की खबर अक्सर आपने सुनी होगी। कई बार उनका झगड़ा सबके सामने आ जाता है। लेकिन उस वक्त क्या होगा, जब पत्नी अपने पति के हरकत से तंग आकर बीच बाजार उसकी चप्पलों से पिटाई कर दें। ऐसा ही एक मामला महाराष्ट्र के औरंगाबाद से सामने आया है। यहां एक महिला ने सरेआम अपने एक्जीक्यूटिव इंजीनियर पति की चप्पलों से पिटाई कर दी। सड़क पर काफी देर तक हाई वोल्टेज ड्रामा होने के बाद लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। इस दौरान महिला ने आरोप लगाया कि विभाग की ही एक महिला से पति के अवैध संबंध हैं।

पति का दूसरी महिला से है अवैध संबध

बीच बजार पति का चप्पलों से पिटाई करने वाली महिला ने बताया कि वो पिछले साल भर से मायके में रहकर गुजर-बसर कर रही है। मगर, उसका पति उसका और बच्चों का ध्यान नहीं रखता। महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति का उसके ही ऑफिस की रहने वाली एक महिला के साथ अवैध संबंध है। वह उसके कहने पर ही महिला और बच्चे का ख्याल नहीं रखता है।


बच्चों का भरण-पोषण मुश्किल

महिला का आरोप है कि वो कमाई का सारा पैसा एक महिला के साथ अवैध संबंध में खर्च करता है। उसे फूटी कौड़ी भी नसीब नहीं होती है। ऐसे में उसका और बच्चों का भरण-पोषण मुश्किल हो गया है। इतना ही नहीं एक्जीक्यूटिव इंजीनियर पर उसकी बेटी ने भी गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि लोगों के बीच बचाव के बाद मामला ठंडा पड़ गया और लोगों ने महिला को घर के अंदर मामला सुलझाने का सुझाव दिया।

ये भी पढ़ें: MP: चुनाव से पहले शिवराज मंत्रिमंडल में विस्तार, आखिर किस बात से डरा हुआ है भगवा खेमा