राष्ट्रीय

नीतीश सेतु पर विपक्ष को संजय झा का जवाब, बोले- गंगा पर गांधी, राजेंद्र बाबू और जेपी के बाद अब नीतीश के नाम पर पुल होना गौरव की बात

नीतीश सेतु के नामकरण और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटन को लेकर विपक्ष के सवालों पर संजय झा ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि पुल का विचार नीतीश कुमार का था और इसका निर्माण एनडीए सरकार की देन है।
2 min read
• •
Updated: 21 Nov 2026, 11:40 AM IST
MP Sanjay Kumar Jha
MP Sanjay Kumar Jha (Photo-ANI)

Nitish Setu Controversy: बिहार में कच्ची दरगाह-बिदूपुर सिक्स लेन पुल का नाम नीतीश सेतु रखे जाने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इसके उद्घाटन को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। विपक्ष के सवालों के बीच जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी सेतु, राजेंद्र सेतु और जयप्रकाश नारायण (JP) सेतु के बाद अब नीतीश कुमार के नाम पर एक और बड़े पुल का होना JDU और बिहार की 13 करोड़ से अधिक जनता के लिए गर्व और सम्मान की बात है।

प्रधानमंत्री पूरे देश के हैं, बिहार के लोगों के भी - संजय झा

विपक्ष के इस सवाल पर कि राज्य सरकार के बजट से बने पुल का उद्घाटन प्रधानमंत्री क्यों कर रहे हैं, संजय झा ने कहा कि प्रधानमंत्री किसी एक राज्य के नहीं, बल्कि पूरे देश के प्रधानमंत्री हैं। वे बिहार की जनता के साथ-साथ देश के सभी 140 करोड़ नागरिकों के प्रधानमंत्री हैं। उन्होंने आगे कहा कि चूंकि प्रधानमंत्री NDA गठबंधन के नेता हैं, इसलिए उनका बिहार आना पूरी तरह से स्वाभाविक है।

परियोजना की फंडिंग और उद्घाटन के समय को लेकर विपक्षी दलों की आपत्ति पर संजय झा ने कहा कि यह पुल मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार की सोच का नतीजा है, जिसका निर्माण बिहार सरकार ने कराया है। संजय झा ने बताया कि पुल के निर्माण के दौरान वे खुद कई बार नीतीश कुमार के साथ इसका निरीक्षण करने गए थे, जहां नीतीश कुमार ने हर एक बारीकी का बहुत ध्यान से मुआयना किया था।

काम न करने वाले आज दे रहे प्रवचन- संजय झा

तेजस्वी यादव समेत विपक्षी नेताओं द्वारा पुल के निर्माण में केंद्र सरकार के योगदान और प्रधानमंत्री द्वारा इसके उद्घाटन को लेकर उठाए गए सवालों पर संजय झा ने कहा कि जो लोग खुद कोई काम नहीं करते, वे अब दूसरों को उपदेश दे रहे हैं।

तेजस्वी यादव के विधानसभा क्षेत्र राघोपुर की ओर संकेत करते हुए संजय झा ने कहा कि यह पुल कहां बना है, यह भी सबको ध्यान में रखना चाहिए। उन्होंने पुल का नाम नीतीश सेतु रखने के फैसले के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का आभार जताया।

प्रधानमंत्री का नीतीश कुमार के प्रति हमेशा विशेष सम्मान रहा - संजय झा

संजय झा ने आगे बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने संयुक्त रूप से इस पुल का नामकरण किया है। यह पुल उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच कनेक्टिविटी और आर्थिक गतिविधियों के लिए एक स्थायी आधार का काम करेगा। संजय झा के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन में नीतीश कुमार के लिए हमेशा से विशेष स्नेह और सम्मान रहा है, चाहे उनकी पार्टियां गठबंधन में रही हों या नहीं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने कई बार यह बात कही है कि देश में ऐसे बहुत कम लोग हैं जो इस तरह की राजनीति करते हैं। इसके अलावा, नीतीश कुमार के नाम पर रखे गए पुल का उद्घाटन करने के लिए प्रधानमंत्री का बिहार आना सभी के लिए गर्व की बात है।

Updated on:
21 Nov 2026, 11:40 AM IST
Published on:
Also Read
View All
कर्नाटक के बेलगावी में गृह लक्ष्मी योजना के पैसों के लिए पोते ने की दादी की हत्या

महाराष्ट्र में बीजेपी की सीट पर 14,567 वोटरों के नाम कटवाने के लिए डाक से भेजे गए फॉर्म, जांच हुई तो सिर्फ 74 निकले सही

अनंत सिंह के घर शादी की तैयारियां तेज, भतीजे ने कहा- भारत ने पहले कभी इतने बड़े पैमाने पर होने वाली शादी नहीं देखी होगी

ऑपरेशन में अपनी ही गोली या साथियों की फायरिंग से घायल जवान को भी मिलेगी युद्ध पेंशन, सुप्रीम कोर्ट का फैसला

नीतीश सेतु के उद्घाटन से पहले विवाद: पवन खेड़ा ने पूछा- सिखों की भावनाओं से खिलवाड़ क्यों? तेजस्वी बोले- गुरु गोविंद सिंह जी के नाम का था प्रस्ताव