बाहुबली विधायक अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी सिंह की तिलक समारोह की भव्यता और खाने-पीने के इंतजामों की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा चल रही है। कुछ मेहमानों ने खाने की गुणवत्ता और पूरे आयोजन के प्रबंधन पर सवाल उठाए हैं। कुछ लड़कियों ने खाने की क्वालिटी और स्टार्टर्स न होने की बात कहते हुए इंतजामों को 10 में से केवल 5 अंक दिए। वीडियो में एक लड़की कहती है कि 'अनंत चाचा' (अनंत सिंह) का जितना बड़ा नाम और रौब है, उस हिसाब से न तो खाने की क्वालिटी ठीक रही और न ही वहां स्टार्टर का कोई इंतजाम दिखा।