Samrat Chaudhary: बिहार में NDA सरकार के सत्ता में एक साल पूरा होने पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपनी सरकार की उपलब्धियों और चुनौतियों पर खुलकर बात की। द इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में उन्होंने नीतीश मॉडल बनाम सम्राट मॉडल, भ्रष्टाचार, माफिया, 5 लाख करोड़ रुपये के निवेश और विकास योजनाओं पर अपनी बात रखी। वहीं, जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर को लेकर उन्होंने कहा कि जब तक लालू प्रसाद हैं, RJD ही मुख्य विपक्षी दल बनी रहेगी।