राष्ट्रीय

दिवाली की रात AQI मॉनिटरिंग स्टेशनों का डेटा बंद करने का आरोप, सौरभ भारद्वाज बोले- प्रदूषण के आंकड़ों में हो रही हेराफेरी

AAP दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने दिवाली की रात AQI मॉनिटरिंग स्टेशनों का डेटा बंद करने और प्रदूषण के आंकड़ों में हेराफेरी का आरोप लगाया। CAQM पर कार्रवाई न करने का भी आरोप।
2 min read
• •
Updated: 11 Nov 2026, 3:28 PM IST
Delhi AQI
दिल्ली में प्रदूषण के आंकड़ों को लेकर सौरभ भारद्वाज ने सरकार पर उठाए सवाल। (फाइल फोटो-ANI)

Delhi Air Quality: आम आदमी पार्टी (AAP) के दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने दिवाली की रात वायु प्रदूषण और AQI (एयर क्वालिटी इंडेक्स) के आंकड़ों को लेकर दिल्ली की सरकार और संबंधित एजेंसियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि, पिछले साल दिवाली की रात, सरकार ने AQI मॉनिटरिंग स्टेशनों को बंद कर दिया था, ताकि पटाखों से होने वाले प्रदूषण को मापा न जा सके।

आंकड़ों में हेराफेरी करने का आरोप

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि, पिछले साल दिवाली की रात, सरकार ने AQI मॉनिटरिंग स्टेशनों को बंद कर दिया था जिसे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने CAQM को इस पर एक स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश दिया था। हम अभी CAQM के दफ्तर में हैं। इस साल भी, दिल्ली सरकार ने दिवाली की रात AQI मॉनिटरिंग स्टेशनों से डेटा लेना बंद कर दिया। प्रदूषण वाले हॉटस्पॉट पर मॉनिटरिंग स्टेशनों के पास पानी का छिड़काव किया जा रहा है। AQI को कम दिखाने और लोगों को धोखा देने के लिए, हरे-भरे इलाकों में नए AQI मॉनिटरिंग स्टेशन लगाए जा रहे हैं।

CAQM चेयरमैन को दी थी शिकायत

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि, हमने 4 नवंबर को CAQM चेयरमैन को एक शिकायत लिखी थी। लगभग 10 दिन बीत चुके हैं, लेकिन CAQM ने कोई कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने हमारे पत्र का कोई जवाब नहीं दिया है। हमने उन्हें फिर से पत्र लिखकर चेयरमैन से मिलने का समय मांगा, लेकिन CAQM ने हमें कोई समय नहीं दिया। CAQM धृतराष्ट्र की तरह अपनी आंखों पर पट्टी बांधे बैठा है… ऐसे CAQM का क्या फायदा?

हम यहां धरना देने या हंगामा करने नहीं आए थे। हम तो बस उनसे मिलने आए थे, लेकिन उन्होंने गेट बंद कर दिया है। वे हमसे मिलने को तैयार नहीं हैं। हमें हिरासत में लेने के लिए पुलिस को एक गाड़ी के साथ यहां भेजा गया है… सरकार दिन-दहाड़े 'चोरी' कर रही है और AQI डेटा के साथ धोखाधड़ी कर रही है, और CAQM धृतराष्ट्र की तरह अपनी आंखों पर पट्टी बांधे बैठा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि दिवाली की रात राजधानी के कई हिस्सों में PM2.5 का स्तर 3,000 से लेकर 5,000 (जहांगीरपुरी जैसे इलाकों में) तक पहुंच गया था, जबकि सरकारी आंकड़ों में इसे काफी कम दिखाया गया।

Updated on:
11 Nov 2026, 3:28 PM IST
Published on: