राष्ट्रीय

कंपकंपाती ठंड के बीच इन राज्यों में फिर बढ़ीं छुट्टियां, अब इस डेट तक बंद रहेंगे स्कूल

कड़ाके की ठंडी के कारण दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब और राजस्थान में छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। आइये जानते हैं कब तक स्कूल रहेंगे बंद...
2 min read
• •
Updated: 12 Jan 2024, 2:52 PM IST
school_closed_winter.jpg

समूचा उत्तर भारत इस वक्त भीषण ठंड और शीतलहर की दोहरी मार झेल रहा है। इस असर ट्रेन और फ्लाइट पर भी दिख रहा है। एहतियातन कई राज्यों में स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई थी। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में ठंडी से राहत मिलने के आसार कम हैं इस वजह से कई राज्यों में अब स्कूलों-कॉलेजों की छुट्टियों का आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया है। साथ में कुछ जगहों पर स्कूलों का रिपोर्टिंग टाइम भी बदला गया है।

पंजाब

भीषण ठंड की स्थिति को देखते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने घोषणा की कि राज्य के सभी सरकारी और निजी स्कूल 8 से 14 जनवरी, 2024 तक बंद रहेंगे। इस ऐलान में बताया गया कि 11 और 12 के छात्रों के लिए स्कूल खुला रहेगा और कक्षाएं सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक संचालित की जाएंगी।

राजस्थान

कंपकंपाने वाली ठंड के बीच राजस्थान की राजधानी जयपुर, भीलवाड़ा, हनुमानगढ़, अजमेर, चुरू, सीकर में 8वीं तक के सभी स्कूलों में 13 जनवरी शनिवार तक छूट्टी बढ़ा दी गई है। तापमान गिरने और शीतलहर बढ़ने की संभावना को देखते हुए जयपुर जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने इस बारे में आदेश जारी किया। इसके अलावा 14 जनवरी को रविवार और 15 जनवरी को जयपुर में मकर संक्रांति का अवकाश रहेगा। यानी इन जिलों में 16 जनवरी से स्कूल खुलेगा।

उत्तर प्रदेश

घने कोहरे और कंपकंपाने वाली ठंड की स्थिति को देखते हुए यूपी के कई जिलों में भी छुट्टियों की घोषणा की गई। यहां के गोरखपुर, बलिया, नोएडा-ग्रेटर नोएडा, सहारानपुर आदि जिलों में पहली से 8वीं तक के स्कूल अब 16 जनवरी तक बंद रहेंगे, वहीं लखनऊ राजधानी लखनऊ में स्कूल 13 जनवरी तक बंद रखने का आदेश जारी हुआ है। फिर 14 जनवरी को रविवार और 15 जनवरी को मकर संक्रांति का अवकाश रहेगा। यानी 16 जनवरी से स्कूल खुलेगा। बात राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 12 जनवरी तक स्कूल बंद रखने का ऐलान किया गया है।

Updated on:
12 Jan 2024, 2:52 PM IST
Published on:
Also Read
View All
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में हरियाणा से एक और महिला गिरफ्तार, अब तक 13 आरोपी हिरासत में

राहुल गांधी और गांधी परिवार के विदेश संबंधों पर सुधांशु त्रिवेदी ने उठाए सवाल, सोशल मीडिया पोस्ट से बढ़ी सियासी तकरार

महाराष्ट्र में सराफा कारोबारी का फिल्मी अंदाज में अपहरण, पुलिस ने कार पकड़ी तो तेलंगाना का निकला कनेक्शन

जनप्रतिनिधियों से पूछे बिना प्रशासन ने लिया फैसला, दीया मिर्जा के वीडियो पर मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमीत साटम का बयान

राहुल गांधी को CM देवेंद्र फडणवीस की खुली चुनौती, जब दादी संविधान नहीं बदल पाईं तो आप क्या कर लेंगे?