राष्ट्रीय

लालू यादव पर फिर शिकंजा, सीबीआई ने राजद सुप्रीमो से जुड़े 17 ठिकानों पर मारा छापा

Raid on Lalu Yadav : चारा घोटाला मामले में जमानत में चल रहे लालू यादव के से जुड़े 17 ठिकानों पर CBI ने छापा मारा है। CBI लालू यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी व बेटी के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। सूत्रों के मुताबिक राजद प्रमुख लालू यादव और उनकी बेटी के खिलाफ भ्रष्टाचार का नया मामला दर्ज किया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 May 2022, 9:00 AM IST
Screws again on Lalu Yadav, CBI raids 17 places related to RJD supremo
Screws again on Lalu Yadav, CBI raids 17 places related to RJD supremo

Raid on Lalu Yadav : राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के 17 ठिकानों पर केन्द्रीय जांच एजेंसी (CBI) ने छापेमारी की है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह छापेमारी लालू यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बेटी मीसा देवी के गोपालगंज, पटना, दिल्ली सहित कई स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। इस दौरान CBI ने किसी के भी आने जाने पर रोक लगा दी है। बताया जा रहा है कि CBI की इस रेड में महिला और पुरुष अधिकारी दोनों ही शामिल हैं।

न्यूज एजेंसी के मुताबिक रेलवे भर्ती घोटाले के जमीन से जुड़े मामले में लालू यादव के खिलाफ नया मामला दर्ज किया गया है। हालांकि CBI की ओर से अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है कि यह किस मामले में छापेमारी हो रही है। बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी के पटना आवास के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद है। आपको बता दें कि लालू यादव चारा घोटाला मामले में अभी जमानत पर चल रहे हैं।


किस मामले में CBI कर रही छापेमारी ?

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक CBI जॉब के बदले जमीन मामले में छापेमारी कर रही है। लालू यादव पर आरोप है कि वह जब केंद्रीय रेल मंत्री थे तो उन्होंने लोगों को नौकरी देने के लिए उनसे जमीन लिया था। सू्त्रों के मुताबिक CBI इसी मामले में 17 जगहों पर छापेमारी कर रही है।


राजद नेता आलोक मेहता ने सीबीआई पर साधा निशाना

राजद नेता आलोक मेहता ने कहा कि पार्टी नेता लालू यादव के कई ठिकानों पर सीबीआई के छापेमारी कर रही है। यह एक मजबूत आवाज को दबाने की कोशिश है। सीबीआई के निर्देश और कार्रवाई पूरी तरह से पक्षपाती है।

Published on: