Lok Sabha Security breach: बुधवार को लोकसभा की कार्यवाही के दौरान दर्शक दीर्घा में मौजूद दो शख्स नीचे कूद गए और पीले रंग की गैस छोड़ने लगे। हालांकि वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें समय रहते दबोच लिया। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
लोकसभा में आज सदन की कार्यवाही के दौरान सुरक्षा में भारी चूक का मामला सामने आया है। सदन के दर्शक दीर्घा में मौजूद दो शख्स कार्यवाही के दौरान नीचे कूद गए और पीले रंग की गैस छोड़ने लगे। जिसके बाद पूरे सदन में अफरातफरी मच गई। इस घटना के बाद लोकसभा प्रशासन ने विजिटर्स की इंट्री को रोक दिया है। बता दें कि ये घटना ठीक साल 2001 में हुए पार्टियामेंट अटैक की बरसी के दिन हुआ है। सदन की कार्यवाही के दौरान दर्शक दीर्घा में केवल दो सुरक्षाकर्मी मौजूद थे। अब इस मामले में लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने रिपोर्ट मांगी है। आइए इस पूरी घटना के बारे में 10 प्वांट्स में समझते हैं।
1. बुधवार को लोकसभा में सुचारू रूप से सदन की कार्यवाही चल रही थी, तभी अचानक दो शख्स दर्शक दीर्घा से नीचे कूद गए। जिसके बाद वहां मौजूद सांसदों में अफरातफरी मच गई।
2. जिसके बाद में दोनों को कुछ सांसदों ने पकड़ा और फिर सुरक्षा बलों के हवाले कर दिया गया। चूक के दौरान एक शख्स तो बेंच पर जा चढ़ा और नारेबाजी करने लगा।
3.लोकसभा सांसद प्रताप सिम्हा ने दावा किया की पकड़े गए दोनों शख्स में से एक पास हस्ताक्षर वाले इंट्री पास थे।
4. इस घटना के दौरान एक शख्स ने रंगीन गैस छोड़ी, जबकि दूसरा बेंच को ठोक रहा था। ये लोग 'तानाशाही नहीं चलेगी' के नारे भी लगा रहे थे।
5. पकड़े गए दोनों शख्स में एक महिला और एक युवक हैं। इस दौरान एक शख्स तो बेंच पर जा चढ़ा और नारेबाजी करने लगा।
6. पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि पकड़े गए दोनों लोगों में महिला का नीलम है और शख्स सागर है और इनके पास से लखनऊ का आधार कार्ड बरामद हुआ है।
7. इस घटना के बाद लोकसभा के बाहर सुरक्षाकर्मियों ने दो अन्य प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गाय है। हिरासत में लिए गए दोनों रंगीन गैस के साथ संसद के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे। हालांकि इन दोनों का अंदर पकड़े गए घुसपैठियों से कोई संबंध नहीं है।
8. सुरक्षा में बड़ी चूक की अचानक घटना को सांसदों ने इस बताया कि ठीक ऐसा ही मजर साल 2001 में हुआ था।
9.जिस समय यह घटना हुई उस वक्त भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल चेयर पर थे। उन्होंने बताया कि जब पहला शख्स कूदा, तो सभी को लगा कि वह गिर गया होगा। दूसरे व्यक्ति के कूदने पर सुरक्षाकर्मी और सांसद सतर्क हो गए।
10. उन्होंने आगे बताया कि दूसरे शख्स के कूदने के बाद तत्काल रक्षामंत्री राजनाथ सिंह उसको पकड़ने उसकी तरफ दौड़े।