राष्ट्रीय

कश्मीरी छात्रों को MBBS सीटें बेचने का मामला: ED ने घाटी में 3 जगहों पर मारे छापे

कश्मीरी छात्रों को MBBS सीटें बेचने के मामले में ED घाटी में 3 जगहों पर छापेमारी कर रही है। केंद्रीय जांच एजेंसी यह छापेमारी जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ मिलकर कर रही है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Mar 2023, 2:52 PM IST
selling-of-mbbs-seats-to-kashmiri-students-ed-raids-three-locations-in-valley.png
'Selling' of MBBS seats to Kashmiri students: ED raids three locations in valley

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार यानी आज पाकिस्तान में कश्मीरी छात्रों को MBBS की सीटें बेचने के मामले में हुर्रियत नेता के घर सहित 3 जगहों छापेमारी की है। मीडिया रिपोर्ट में ED के हवाले से बताया जा रहा है कि अनंतनाग में काजी यासिर, जम्मू-कश्मीर साल्वेशन मूवमेंट के अध्यक्ष जफर भट के यहां बाग-ए-मेहताब इलाके में और मोहम्मद इकबाल ख्वाजा के अनंतनाग के मट्टन इलाके में घरों पर ED छापेमारी कर रही है।

केंद्रीय जांच एजेंसी ED यह छापेमारी जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ मिलकर कर रही है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक ED यह छापेमारी पाकिस्तान में कश्मीरी छात्रों को MBBS पाठ्यक्रम बेचने और आतंकवाद को समर्थन देने और उसके लिए पैसा मुहैया कराने के मामले में कर रही है।

जुलाई 2020 में CIK में दर्ज किया था मामला
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस की CID शाखा काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर (CIK) ने जुलाई 2020 में केस दर्ज किया था। जिसमें आरोप लगाया गया है कि कुछ हुर्रियत नेता और अन्य लोग कुछ शैक्षिक परामर्श केंद्रों की मिलीभगत से पाकिस्तान की MBBS तथा अन्य व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की सीटें बेच रहे हैं।

आतंकी गतिविधियों के लिए यूज किया जा रहा था पैसा
इस मामले की जांच में अधिकारियों के हाथ कई अहम सबूत लगे हैं, जिससे पता चला है कि दाखिले के नाम पर जुटाए गए पैसों को कुछ आतंकी ग्रुपों तथा अलगाववादी ग्रुपों को देश विरोधी गतिविधि के लिए दिए जा रहे थे।

Updated on:
9 Mar 2023, 2:52 PM IST
Published on: