राष्ट्रीय

राम मंदिर पर अमित शाह के बयान पर खरगे के बेटे ने बताया राम-राज का मतलब

गृहमंत्री अमित शाह ने घोषणा की है कि 1 जनवरी 2024 तक अयोध्या का राम मंदिर तैयार हो जाएगा, जिसको लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे प्रियांक खरगे ने निशाना साधते हुए राम-राज का मतलब बताया है।
2 min read
• •
Updated: 8 Jan 2023, 2:09 PM IST
set-deadlines-not-just-kharge-s-son-slams-shah-s-ram-mandir-declaration.jpg
'Set deadlines not just…': Kharge's son slams Shah's Ram Mandir declaration

कर्नाटक कांग्रेस के प्रवक्ता व खरगे के बेटे प्रियांक खड़गे ने राम मंदिर के उद्घाटन की तारीख की घोषणा करने के बाद केंद्रीय मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा है। प्रियांक ने शाह से देश में बढ़ती बेरोजगारी के बीच नौकरी की खाली पदों को भरने के लिए समय सीमा तय करने पर ध्यान देने के लिए कहा। प्रियांक खड़गे ने ट्वीट करते हुए कहा कि "यह जानकर अच्छा लगा कि राम मंदिर अगले साल 1 जनवरी तक बनकर तैयार हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से गुहार है कि न केवल मंदिर के लिए बल्कि सरकारी नौकरी के खाली पदों को भरने के लिए समय-सीमा निर्धारित करना चाहिए। आखिरकार राम-राज का मतलब सभी के लिए शांति और समृद्धि है।"

आप पुजारी नहीं राजनेता हैं: मल्लिकार्जुन खरगे
इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी राम मंदिर के उद्घाटन की तारीख की घोषणा के बाद अमित शाह पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि "आप पुजारी नहीं राजनेता हैं, आपका कर्तव्य देश की रक्षा करना है, किसानों को एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) दिलाना है नाकि मंदिर की घोषणाएं करना है।" इसके साथ ही खरगे ने भाजपा नेतृत्व पर निशाना साधते हुए कहा था कि "वे सबसे बड़े झूठे हैं। वे दो करोड़ नौकरियों का वादा करके सत्ता में आए थे, लेकिन किसी को नौकरी नहीं मिली। वह 15 लाख रुपए भी देने में विफल रहे हैं।

1 जनवरी 2024 को बनकर तैयार हो जाएगा अयोध्या का राम मंदिर: अमित शाह
पिछले हफ्ते त्रिपुरा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने कहा था कि "जब से देश आजाद हुआ तब से कांग्रेसी इसको कार्ट में उलझा रहे थे। प्रधानमंत्री मोदी आए तो एक दिन सुबह सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया और मोदी जी ने उसी दिन राम मंदिर का भूमि पूजन पूरा कर मंदिर निर्माण शुरू कराया। 1 जनवरी 2024 को अयोध्या में राम मंदिर तैयार मिलेगा।" दरअसल 2024 में ही लोकसभा का चुनाव होना है, इसलिए गृहमंत्री का यह बयान काफी अहम है।

यह भी पढ़ें: Video: 1 जनवरी 2024 तक तैयार हो जाएगा अयोध्या का राम मंदिर: त्रिपुरा में बोले अमित शाह

Updated on:
8 Jan 2023, 2:09 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Jammu Kashmir: क्या संकट में है उमर अब्दुल्ला सरकार? विधायकों ने उठाई कैबिनेट बदलने की मांग; एक सांसद ने कर दिया इस्तीफे का ऐलान

तमिलनाडु थेनी जेल ब्रेक मामले में डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट सेवा से बर्खास्त

जब दिल्ली जल उठी: इंदिरा गांधी की हत्या के बाद के 72 घंटे, कैसे राजधानी में भड़की हिंसा ने बदल दिया देश का इतिहास

‘धारा 370 हटी, नक्सलवाद खत्म हुआ, लेकिन नशामुक्त भारत सबसे बड़ी उपलब्धि होगी’, एकता दिवस पर बोले अमित शाह, 2029 का रखा लक्ष्य

PM मोदी ने ISRO के वैज्ञानिकों को दी बधाई, NVS-03 की लॉन्चिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम