राष्ट्रीय

‘मेरा साढ़ू मेरी पत्नी व मेरे रिश्ते के बारे में निजी सवाल पूछने लगा है’, शख्स के पोस्ट पर सोशल मीडिया पर मिला चौंकाने वाला जवाब

पारिवारिक रिश्तों में दोस्ती के साथ निजी सीमाएं बनाए रखना भी जरूरी है। जानिए कैसे अपने साढ़ू के साथ अच्छे संबंध बनाए रखते हुए शादीशुदा जिंदगी की निजी बातों को साझा करने से बच सकते हैं।
2 min read
• •
Updated: 22 Oct 2026, 3:30 PM IST
Family Relationship Boundaries
सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति की कहानी हो रही वायरल (Photo-AI)

Viral Relationship Story:सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति की कहानी वायरल हो रही है। जिसमें वह अपने साढू के साथ गहरी दोस्ती और निजी जिंदगी के सवालों को लेकर परेशान है। व्यक्ति चाहता है कि रिश्ता भी बना रहे और वह शादीशुदा जिंदगी को लेकर सवाल भी नहीं पूछे।

व्यक्ति के मुताबिक, पिछले कुछ सालों में उसके और उसकी पत्नी के बहन के पति के साथ अच्छी दोस्ती हो गई। पारिवारिक कार्यक्रमों के अलावा दोनों कभी-कभी अलग बैठकर भी अपनी जिंदगी के बारे में बातचीत करते थे। 

व्यक्ति ने कहा कि शुरुआत में उसे लगा कि दोनों के बीच अच्छा तालमेल है, इसलिए एक-दूसरे के बारे में पूछते रहते हैं और निजी जिंदगी की भी बातें शेयर करते है। हालांकि समय के साथ परिस्थितियां बदल गई। वह उससे उसकी पत्नी के साथ संबंधों, लड़ाई और घर के निजी मामलों के बारे में अधिक सवाल पूछने लगा। 

व्यक्ति के मुताबिक, वह अपनी शादीशुदा जिंदगी की परेशानियां और ऐसी निजी बातें भी शेयर करने लगा, जिसे सुनकर लगा कि इन पर बातचीत करना सही नहीं है। 

व्यक्ति के सामने क्या थी चुनौती? 

इस स्थिति में व्यक्ति के सामने चुनौती थी कि अपने साढू के साथ वह अपनी सीमाएं कैसे तय करे। वह यह भी नहीं चाहता था कि उनकी दोस्ती टूट जाए और उसे गलत भी नहीं समझे। इसके अलावा वह अपनी पत्नी को लेकर भी सतर्क है। वह नहीं चाहता कि पत्नी को यह महसूस ना हो कि वह उससे कुछ छिपा रहा है। 

विशेषज्ञों ने दी सलाह

व्यक्ति की इस परेशानी पर विशेषज्ञों ने सलाह दी है। उन्होंने व्यक्ति को सलाह देते हुए कहा कि ऐसी स्थिति में हर बार सीधे टकराव का रास्ता अपनाना जरूरी नहीं है। व्यक्ति धीरे-धीरे बातचीत का तरीका बदलकर भी अपनी निजी सीमाएं स्पष्ट कर सकता है।

विशेषज्ञों ने व्यक्ति को सलाह देते हुए कहा कि यदि आपका रिश्तेदार निजी जिंदगी से जुड़े हुए सवाल पूछता है तो आप उसका सामान्य और संक्षिप्त जवाब दे सकते हो। जैसे- 'सब ठीक चल रहा है' या 'बस, शादीशुदा जिंदगी की सामान्य बातें हैं।'

उन्होंने कहा कि इस तरह आपके रिश्तेदार को भी बुरा नहीं लगेगा और आपकी दोस्ती भी बची रहेगी। इसके अलावा वह अपनी शादी की परेशानियां शेयर करे तो उसकी बात को सुने, लेकिन जरूरी नहीं है कि हर बात का जवाब दिया जाए। 

पत्नी से पारदर्शिता बनाए रखना भी जरूरी

व्यक्ति को सलाह देते हुए विशेषज्ञों ने कहा कि पत्नी के साथ पारदर्शिता जरूर बनाए रखना है। किसी रिश्तेदार के साथ दोस्ती होना गलत बात नहीं है। दोस्तों के बीच आपसी बात भी होती है, लेकिन यदि कोई बातचीत असहजता पैदा करने लगे, तो अपनी सीमाओं को समझना और उनका सम्मान करना जरूरी हो जाता है।

Updated on:
22 Oct 2026, 3:30 PM IST
Published on:
Also Read
View All
अमित शाह का राहुल गांधी पर तंज, बोले- ‘मैं यहीं जन्मा, यहीं रहता हूं और यहीं मरूंगा, मुझे हर 6 महीने में विदेश नहीं जाना पड़ता’

नंदी ध्वज पूजा में प्रवेश को लेकर कर्नाटक में सियासी विवाद, क्या बोले उपमुख्यमंत्री जी. परमेश्वर?

पंजाब में प्रतिबंधित कैप्सूल की बिक्री पर सरकार को घेरा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष परगट सिंह बोले- जिम्मेदारों को नहीं बख्शेंगे

MCB Bus Accident: पेड़ से जा टकराई तेज रफ्तार बस, 3 महिला, बस मालिक समेत 5 की यात्रियों मौत, 20 घायल

रिजीम चेंज विवाद: राहुल गांधी पर जेडीयू ने लगाया अवसरवादी राजनीति का आरोप, चुनाव जीतकर सरकार बदलने की दी सलाह