22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमित शाह का राहुल गांधी पर तंज, बोले- ‘मैं यहीं जन्मा, यहीं रहता हूं और यहीं मरूंगा, मुझे हर 6 महीने में विदेश नहीं जाना पड़ता’

Amit Shah: अमित शाह ने राहुल गांधी पर विदेश यात्राओं को लेकर तंज कसा और विपक्ष पर वोट चोरी के आरोपों के जरिए घुसपैठियों के वोट बचाने का आरोप लगाया। उन्होंने केजरीवाल और दिल्ली के कूड़े के पहाड़ों पर भी बयान दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Anurag Animesh

•

Updated: 22 Oct 2026, 5:24 PM IST

Amit Shah

गृह मंत्री अमित शाह(फोटो-IANS)

Amit Shah on Rahul Gandhi: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह देश की जनता के बीच रहते हैं और उन्हें हर छह महीने में विदेश जाने की जरूरत नहीं पड़ती। एक कार्यक्रम उन्होंने विपक्ष पर वोट चोरी का आरोप लगाकर घुसपैठियों के वोट बचाने की कोशिश करने का आरोप भी लगाया। शाह ने कहा कि विपक्ष की नकारात्मक राजनीति के कारण अगले 30 साल तक उसकी सरकार नहीं बनने वाली है। अमित शाह ने दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के कामकाज का जिक्र करते हुए आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक दल बहाने की राजनीति करते हैं।

‘वोट चोरी’ के आरोपों पर राहुल गांधी को घेरा

अमित शाह ने कहा कि दिल्ली में लगातार भाजपा की सरकारें चुने जाने के कारण विपक्ष वोट चोरी का मुद्दा उठा रहा है। उन्होंने राहुल गांधी और उनके साथियों पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि विपक्ष वोट चोरी का मुद्दा उठाकर घुसपैठियों के वोट बचाना चाहता है। शाह ने कहा कि जब वह भाजपा की सरकार अगले 30 साल तक रहने की बात कहते हैं, तो विपक्ष इसे वोट चोरी के आरोपों से जोड़ता है। उन्होंने दावा किया कि देश की जनता विपक्ष की राजनीति को समझ चुकी है।

केजरीवाल पर भी साधा निशाना

अमित शाह ने आम आदमी पार्टी की पिछली सरकारों और कांग्रेस पर बहाने बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारें केंद्र से मदद नहीं मिलने की शिकायत करती थीं। केजरीवाल को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि उनके पास हर बात का जवाब है, लेकिन वह जवाब तब देंगे, जब पंजाब में भी आम आदमी पार्टी की सरकार को सत्ता से हटा दिया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी ने आंदोलन के नाम पर सत्ता हासिल की और भ्रष्टाचार किया।

दिल्ली के कूड़े के पहाड़ों पर क्या बोले शाह?

दिल्ली में कूड़े के पहाड़ों का जिक्र करते हुए अमित शाह ने कहा कि पहले इन मुद्दों पर राजनीति होती थी, जबकि अब इन्हें कम करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि दो साल बाद इन जगहों पर बगीचा दिखाई देगा। शाह ने अपने बयान में भाजपा के कामकाज का बचाव करते हुए विपक्ष पर नकारात्मक राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विपक्ष की इसी राजनीति के आधार पर उनका दावा है कि अगले 30 साल तक उसकी सरकार नहीं बनेगी।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग