नेहा बोरा ने अपनी याचिका में इन कार्यवाहियों को शांतिपूर्ण विरोध की आवाज दबाने की कोशिश बताया है। उनका कहना है कि इस कार्रवाई से अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, शांतिपूर्ण तरीके से एकत्र होने के अधिकार और व्यक्तिगत स्वतंत्रता जैसे मौलिक अधिकारों का उल्लंघन होता है। इस मामले को पिछले दिन हाई कोर्ट के समक्ष लिस्ट किया गया था। हालांकि, बोरा के वकील ने सुनवाई टालने का अनुरोध किया, जिसके बाद अदालत ने मामले को अगले दिन के लिए स्थगित कर दिया।