
Tamil Nadu Politics: तमिलनाडु में गुरुवार को ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) से इस्तीफा देने वाले कई विधायक और पार्टी पदाधिकारी औपचारिक रूप से तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) में शामिल हो गए। महाबलीपुर में एक निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने की पूरी प्रक्रिया हुई। राज्य की राजनीति में इसे बहुत महत्वपूर्ण बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है।
TVK में शामिल होने वालों में AIADMK के पूर्व मंत्री सी. विजयभास्कर, एम.आर. विजयभास्कर, एमएसएम आनंदन और वलारमथी प्रमुख है। इसके अलावा, पुडुकोट्टई के जिला सचिव वैरामुथु, पेरम्बलूर के जिला सचिव इलामई तमिलसेलवन, ओराथानाडु के जिला सचिव शेखर और तिरुचिरापल्ली के पूर्व उपमहापौर श्रीनिवासन भी TVK में शामिल हुए।
TVK का दामन थामने वाले पूर्व विधायकों में मंराज (श्रीविल्लीपुथुर), रामकुमार (कुंभकोणम), राजावर्मन (तिरुचुली), साधन प्रभाकर (परमाकुडी), तिरुग्नानासंबंदम (पेरावुरानी), सुंदरराजन (संकागिरी) और रामचंद्रन (शिवगंगा) शामिल हैं।
इस मौके पर तमिलनाडु के मंत्री और AIADMK के पूर्व वरिष्ठ नेता सेंगोट्टियन ने कहा, 'जब मुझे मेरी पार्टी से निकाला गया तो हमारे नेता ने मुझे अब मंत्री बना दिया। वह उन लोगों के लिए एक रास्ता हैं जिनके पास कोई रास्ता और रास्ता नहीं है। वह एक महान नेता हैं। आप सभी को बुरा लगा जब AIADMK ने AIADMK के दुश्मन DMK के साथ गठबंधन करने की कोशिश की। यहां कोई धोखा नहीं है, लेकिन यह वहां (AIADMK) है। आप सभी वहां आ गए हैं, जहां एक महान लीडरशिप है। हमारे नेता एक परमानेंट CM हैं।'
द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) की MP कनिमोझी करुणानिधि ने तमिलनाडु में राजनीतिक घटनाक्रम पर चुटकी ली। उन्होंने सोशल मीडिया 'एक्स' के जरिए राज्य में अपनाए जा रहे राजनीति के वॉशिंग मशीन मॉडल का जिक्र किया।
उन्होंने पोस्ट में लिखा, 'मैंने सुना है कि BJP उत्तर में जिस तरह की 'वॉशिंग मशीन' इस्तेमाल करती थी, वह अब आ गई है।' उन्होंने आगे कहा, 'तमिलनाडु में भी। वे कहते हैं कि यह नई तमिलनाडु मॉडल मशीन गुटखा के दाग भी धो सकती है… क्या यह सच है?'
आपको बता दें कि 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनाव ने राज्य की राजनीति में एक ऐतिहासिक बदलाव किया। पहली बार चुनाव लड़ने वाली TVK ने 108 सीटें जीतीं, जिससे DMK और AIADMK का दशकों पुराना दबदबा खत्म हो गया। इस जीत के बाद विजय ने राज्य के राज्य के 13वें चीफ मिनिस्टर के तौर पर शपथ ली।