
दुनियाभर में अक्सर ही रोड एक्सीडेंट्स (Road Accidents) के कई मामले देखने को मिलते हैं। रोड सेफ्टी को वैसे तो हर देश में बेहद ही अहम माना जाता है, पर अक्सर ही इसमें चूक होने से रोड एक्सीडेंट्स के मामले सामने आते हैं। हर साल कई लोग रोड एक्सीडेंट्स की वजह से मारे जाते हैं। ऐसे ही एक रोड एक्सीडेंट का मामला आज, शुक्रवार, 13 नवंबर को असम (Assam) के काजीरंगा (Kaziranga) में सामने आया।
असम के काजीरंगा में आज एक बस और ट्रक की भीषण टक्कर हुई। बताया जा रहा है कि रोड एक्सीडेंट के समय बस में करीब 35 यात्री सवार थे। बस और ट्रक की इस टक्कर में 10-12 लोगों की मौत हो गई है। पहले मृतकों की संख्या 7 बताई जा रही थी जो अब बढ़ गई है। मरने वालों का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है।
बस और ट्रक की टक्कर इतनी भीषण थी कि बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कई यात्री बस के अंदर फंस गए, जिन्हें निकालने के लिए स्थानीय लोगों और पुलिस ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया। घायलों को नज़दीकी अस्पताल पहुंचाया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। कुछ घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
काजीरंगा में आज यह रोड एक्सीडेंट किस वजह से हुआ, फिलहाल इसकी वजह सामने नहीं आई है। हालांकि पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
रोड एक्सीडेंट्स के मामले दुनियाभर में बढ़ रहे हैं और भारत भी इनमें पीछे नहीं है, जो चिंता का विषय है। भारत में आए दिन ही कहीं न कहीं रोड एक्सीडेंट्स के मामले देखने को मिलते हैं। लापरवाही से वाहन चलाने, गलत तरह से ओवरटेकिंग करने, सावधानी न बरतने, यातायात नियमों का पालन न करने, ओवरस्पीडिंग आदि कारणों से हर साल देश में कई रोड एक्सीडेंट्स होते हैं, जिनकी वजह से कई लोग अपनी जान गंवा देते हैं और कई लोग घायल होते हैं। काफी प्रयासों के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हो रहा है।