राष्ट्रीय

हरियाणा के नूंह में पुलिस एनकाउंटर में कुख्यात गौ-तस्कर शाहिद ढेर, 2018 में क्राइम ब्रांच की हिरासत से हुआ था फरार

हरियाणा के नूंह जिले में गुरुवार तड़के पुलिस और गौ-तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। सोहना-पलवल रोड पर सिलानी गांव के मोड़ के पास हुई इस मुठभेड़ में कुख्यात गौ-तस्कर शाहिद उर्फ आडवाणी (27) की मौत हो गई।
2 min read
Nuh encounter
नूंह में पुलिस एनकाउंटर में कुख्यात गौ-तस्कर शाहिद उर्फ आडवाणी ढेर (Photo-IANS)

Nuh encounter News : नूंह। हरियाणा के नूंह जिले की क्राइम ब्रांच टीम और गो-तस्करी और एटीएम मशीन उखाड़ने में शामिल वांछित अपराधी शाहिद उर्फ आडवाणी की मुठभेड़ हो गई, जिसमें आडवाणी की मौत हो गई। यह मुठभेड़ गुरुवार सुबह चार बजे गुरुग्राम जिले के सोहना क्षेत्र में सिलानी गांव के पास हुई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से घायल हुए आरोपी को सोहना के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, फिरोजपुर झिरका सीएस स्टाफ की टीम वांछित अपराधी शाहिद उर्फ आडवाणी का पीछा कर रही थी। पीछा करते हुए पुलिस टीम गुरुग्राम जिले के सोहना क्षेत्र में पहुंची। सिलानी गांव के पास पुलिस ने आरोपी को घेर लिया। इसी दौरान शाहिद ने कथित तौर पर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

जवाबी कार्रवाई में पुलिसकर्मियों ने भी गोली चलाई, जिसमें शाहिद उर्फ आडवाणी घायल हो गया। पुलिस टीम उसे तत्काल सोहना के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंची, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। फिलहाल मृतक का शव सोहना की मोर्चरी में रखवाया गया है।

गो-तस्करी समेत कई गंभीर मामलों में था वांछित

पुलिस के अनुसार, शाहिद उर्फ आडवाणी नूंह जिले के तावड़ू क्षेत्र के खड़खड़ी गांव का निवासी था। उसके खिलाफ गो-तस्करी समेत कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे। वह लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था और विभिन्न राज्यों की पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस अधिकारियों ने इस कार्रवाई को अपराधियों के खिलाफ अभियान में महत्वपूर्ण सफलता बताया है।

मुठभेड़ की सूचना मिलने के बाद रोजकामेव थाना प्रभारी समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने बताया कि सिलानी गांव में कानून-व्यवस्था की स्थिति शांतिपूर्ण बनी हुई है। घटना से संबंधित आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। मुठभेड़ के सभी पहलुओं की विस्तृत जानकारी संबंधित जांच के बाद सामने आएगी।

2018 में गुरुग्राम क्राइम ब्रांच की हिरासत से हुआ था फरार

जानकारी के मुताबिक, शाहिद उर्फ आडवाणी वर्ष 2018 में गुरुग्राम क्राइम ब्रांच की हिरासत से फरार होने में सफल रहा था। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। उस पर एटीएम मशीन उखाड़ने जैसी वारदातों में भी शामिल होने का आरोप था।

सितंबर में भी गो-तस्करों से हुई थी पुलिस की मुठभेड़

बता दें कि सितंबर के महीने में भी जिले के सदर थाना नूंह क्षेत्र के गांव घासेड़ा के नजदीक रात 3.30 बजे फिरोजपुर झिरका सीएस स्टाफ और गो तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस दौरान क्रास फायरिंग के दौरान दो गो तस्करों के पैर में गोली लग गई, जिन्हें काबू कर लिया गया था, जबकि दो आरोपी मौके का फायदा उठाकर भाग गए थे। घायलों को बलिदानी हसन खां मेवाती मेडिकल नल्हड़ अस्पताल नल्हड़ नूंह में भर्ती कराया गया था।

Updated on:
15 Oct 2026 10:43 am
Published on:
15 Oct 2026 10:07 am
Also Read
View All
धर्म बदला तो खत्म होगा आरक्षण का हक! सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार का आदेश रद्द कर सुनाया ऐतिहासिक फैसला

पूर्व कस्टम अधिकारी की हत्याकांड पर एसपी का बड़ा बयान, बेटे ने जमीन माफियाओं पर लगाया आरोप

Rahul Gandhi Vote Theft Claim: राहुल गांधी के दावे पर भाजपा का पलटवार: ‘2026 में टीवीके की जीत क्या धांधली थी?’

सचिन पायलट के ‘मोदी जल्द पूर्व प्रधानमंत्री होंगे’ बयान पर सियासत तेज, जेडीयू ने कांग्रेस को घेरा; सपा बोली- युवाओं से माफी मांगें पीएम

राघोपुर हादसे पर तेजस्वी के बयान से भड़के बिहार बीजेपी अध्यक्ष, बोले- 12 साल विधायक रहे फिर भी नहीं बनवाया रिंग बांध