राष्ट्रीय

‘न परिवार, न पार्टी और न बिहार… कोई गंभीरता से नहीं लेता’, BJP के पूर्व प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने तेज प्रताप पर साधा निशाना

Shehzad Poonawalla Statement: 'राइज एंड फॉल' सीजन-2 के विजेता शहजाद पूनावाला ने तेज प्रताप यादव के वोट चोरी के आरोपों पर पलटवार करते हुए उन्हें भारतीय राजनीति का 'जोकर' बताया। साथ ही राहुल गांधी पर भी निशाना साधा।
2 min read
• •
Updated: 7 Nov 2026, 5:12 PM IST
Rise and Fall Season 2
शहजाद पूनावाला ने तेज प्रताप पर साधा निशाना (Photo-IANS)

Shehzad Poonawalla Statement: रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' सीजन-2 के विजेता और पूर्व बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव पर वोट चोरी के आरोपों पर पलटवार किया है। उन्होंने तेज प्रताप पर निशाना साधते हुए कहा कि वह उन्हें गंभीरता से नहीं लेते और न ही कोई अन्य उन्हें गंभीरता से लेता है।

शहजाद पूनावाला ने कहा कि तेज प्रताप को उनके परिवार, पूर्व राजनीतिक दल और बिहार में भी गंभीरता से नहीं लिया जाता। उन्होंने उन्हें भारतीय राजनीति का 'जोकर' तक करार दिया।

'वोट चोरी' के आरोपों को बताया फैशन

शहजाद पूनावाला ने वोट चोरी के आरोपों पर तंज कसते हुए कहा कि आजकल चुनाव हारने के बाद वोट चोरी का आरोप लगाना एक फैशन बन गया है। उन्होंने  राहुल गांधी का उदाहरण देते हुए कहा कि जब राहुल गांधी चुनाव हारते हैं तो वे भी वोट चोरी का आरोप लगाते हैं। इसी तरह जब तेज प्रताप या उनके समर्थक किसी खेल में जीत हासिल नहीं कर पाते, तो वे भी ऐसे ही आरोप लगाने लगते हैं।

तेज प्रताप को बताया 'फ्लिप-फ्लॉपर'

शहजाद पूनावाला ने तेज प्रताप पर निशाना साधते हुए उन्हें 'फ्लिप-फ्लॉपर' बताया। उनका कहना है कि तेज प्रताप अपने रुख और बयानों को बार-बार बदलते रहते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि रियलिटी शो का नतीजा निर्धारित नियमों के तहत घोषित किया गया था। तेज प्रताप के आरोपों को अपनी जीत की साख खराब करने की कोशिश बताया।

बता दें कि तेज प्रताप यादव ने आरोप लगाया था कि शो में दर्शकों के वोटों की चोरी हुई है और गौतम गुलाटी इस ट्रॉफी के असली हकदार थे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि शहजाद पूनावाला की जीत के पीछे बीजेपी का समर्थन था।

बीजेपी से दिया था इस्तीफा

बता दें कि बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रहे शहजाद पूनावाला ने 17 अगस्त 2026 को सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया था। उन्होंने इसके पीछे गंभीर आर्थिक और व्यक्तिगत परिस्थितियों को वजह बताया था। 

पूनावाला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं का आभार जताते हुए कहा था कि मैं व्यवस्था छोड़ रहा हूं, व्यक्ति और विचारधारा नहीं। उन्होंने यह भी कहा कि वह निजी क्षेत्र में काम करेंगे, लेकिन मोदी और बीजेपी की विचारधारा का समर्थन जारी रखेंगे।

Updated on:
7 Nov 2026, 5:12 PM IST
Published on: