राष्ट्रीय

‘डायनासोर की वापसी हो सकती है, लेकिन उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की वापसी की संभावना न के बराबर’, शिवसेना नेता ने कसा तंज

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में कांग्रेस और सपा के बीच सीट बंटवारे के मामले में शिवसेना नेता आनंद दुबे ने कांग्रेस पर तंज कसा है।
2 min read
• •
Updated: 25 Nov 2026, 11:10 AM IST
Anand Dubey
आनंद दुबे (Photo - ANI)

उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Election) में कांग्रेस (Congress) और समाजवादी पार्टी - सपा (Samajwadi Party- SP) एक साथ लड़ेंगे। हालांकि सीट बंटवारे पर दोनों पार्टियों के बीच सहमति नहीं बन पा रही है। कांग्रेस पार्टी के शीर्ष सूत्रों के अनुसार उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सपा के साथ सीट-बंटवारे की बातचीत में कांग्रेस ने 120 सीटों की मांग की है और साफ कर दिया है कि इससे कम सीटों पर समझौता नहीं करेगी। सपा ने कांग्रेस को 26 सीटों का प्रस्ताव दिया है। कांग्रेस ने सहारनपुर में भी दो सीटों की मांग की थी, लेकिन सपा ने अपनी पहली लिस्ट में जारी किए गए 5 प्रत्याशियों में से 2 सहारनपुर से ही उतारे हैं। ऐसे में दोनों पार्टियों के बीच खींचतान की संभावना बढ़ गई है। ऐसे में अब शिवसेना (Shiv Sena) के नेता आनंद दुबे (Anand Dubey) ने कांग्रेस पर तंज कसा है।

"डायनासोर की वापसी हो सकती है, लेकिन…"

मीडिया से बात करते हुए दुबे ने कहा, "अखिलेश यादव ने 'INDI' गठबंधन के नियमों को तोड़ दिया है। उन्हें एहसास हो गया है कि कांग्रेस के साथ जुड़ने की वजह से उनकी अपनी नाव हर दिन डूब रही है। इसीलिए उन्होंने जल्दबाजी में अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी। उन्होंने पहले ही 5 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं और कांग्रेस को 26 से ज्यादा सीटें देने को तैयार नहीं हैं। जरा इस आंकड़े पर गौर कीजिए। 403 में से सिर्फ 26 सीटें। दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी का दावा है कि वो पूरे देश में जीत हासिल करने जा रही है और 2029 में अपना प्रधानमंत्री बनाएंगी। प्रधानमंत्री तो दूर की बात है, कांग्रेस के लिए किसी को ग्राम प्रधान के तौर पर चुनवा पाना भी एक बहुत बड़ा काम होगा। और यह उत्तर प्रदेश है; यह राज्य आपको 40 सालों से जानता है। 40 साल का समय बहुत लंबा होता है। इतना लंबा कि यूपी की जनता को यह समझ आ जाए कि उसका भला 'कांग्रेस-मुक्त' उत्तर प्रदेश में ही है। मैं अक्सर कहता हूं कि भले ही डायनासोर की वापसी हो सकती है, लेकिन उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की वापसी की संभावना न के बराबर है।"

Also Read
View All
धनराज हत्याकांड: 10 साल बाद आया बड़ा फैसला, केरल में भाजपा-RSS के 3 कार्यकर्ताओं को उम्रकैद

तिरुपरंकुंद्रम दीपथून विवाद: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद पारंपरिक जगह जला कार्तिगई दीपम, मदुरै कलेक्टर ने मांगी माफी

कब शुरू होगा शीतकालीन सत्र? CPI सांसद ने उपराष्ट्रपति से की हस्तक्षेप की मांग, कहा- सरकार की सुविधा से नहीं चल सकती संसद

अब बहुत हो चुका, बांग्लादेश को लेकर कोई बहाना नहीं चलेगा’, हिंदुओं की हत्या का बदला लेने की अर्जुन सिंह ने दी चेतावनी

अनंत सिंह की बेटी की शादी में थार जीतने पहुंचे 79 साल के बुजुर्ग, बोले- जीते तो शिवांगी को ही गिफ्ट करेंगे गाड़ी