राष्ट्रीय

कितने बजे एकनाश शिंदे की पार्टी में शामिल होंगे उद्धव गुट के 6 सांसद, शिवसेना विधायक ने दी जानकारी

Pratap Sarnaik Statement: महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा सियासी घटनाक्रम सामने आया है, जहां मंत्री प्रताप सरनाईक ने दावा किया है कि ‘ऑपरेशन टाइगर’ के तहत 6 सांसद आज दोपहर 3 बजे शिवसेना में शामिल होंगे।

less than 1 minute read
Jun 22, 2026
sarnaik-statement
शिवसेना विधायक प्रताप सरनाइक (X)

Operation Tiger: महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। राज्य सरकार के मंत्री और शिवसेना विधायक प्रताप सरनाइक (Pratap Sarnaik) ने दावा किया है कि ऑपरेशन टाइगर लगातार पूरे साल सक्रिय रहता है और इसी रणनीति के तहत एक और बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज दोपहर 3 बजे ऐसे 6 सांसद, जो स्वर्गीय बालासाहेब ठाकरे की विचारधारा से जुड़े हुए माने जाते हैं, वे औपचारिक रूप से शिव सेना (Shiv Sena) में शामिल होंगे।

लोकसभा स्पीकर को दिया गया औपचारिक पत्र

इस संभावित राजनीतिक बदलाव को लेकर लोकसभा स्पीकर को औपचारिक पत्र सौंपे जाने की भी जानकारी सामने आई है। यह कदम आने वाले समय में संसद और महाराष्ट्र की राजनीति में नए समीकरण बना सकता है।

ऑपरेशन टाइगर को लेकर बड़ा बयान

प्रताप सरनाइक ने स्पष्ट रूप से कहा कि ऑपरेशन टाइगर कोई सीमित अभियान नहीं, बल्कि पूरे साल चलने वाली राजनीतिक रणनीति है। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि आने वाले समय में और भी नेता इस प्रक्रिया का हिस्सा बन सकते हैं।

संजय राउत पर बयान

अपने बयान में उन्होंने यह भी कहा कि पहले विधायकों के शामिल होने में और अब सांसदों के जुड़ने में राजनीतिक माहौल का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इस दौरान उन्होंने संजय राउत (Sanjay Raut) का भी उल्लेख करते हुए कहा कि उनकी राजनीतिक सक्रियता ने भी घटनाक्रम को प्रभावित किया है।

Published on:
22 Jun 2026 12:57 pm