राष्ट्रीय

‘उनका गुस्सा समझ आता है’, संजय राउत के बागी सांसदों को अपशब्द कहने को कांग्रेस ने ठहराया सही

Shiv Sena UBT Crisis: कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी ने संजय राउत के विवादित बयान का बचाव करते हुए कहा कि उद्धव ठाकरे की शिवसेना सबसे ज्यादा राजनीतिक नुकसान झेल चुकी है, इसलिए राउत का गुस्सा और उनकी नाराजगी समझी जा सकती है।

less than 1 minute read
Congress leader Imran Pratapgarhi
कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी (फोटो- एएनआई)

Shiv Sena UBT Crisis: शिवसेना (उद्धव दल) में बगावत की खबरों के बाद से राजनीतिक माहौल पूरी तरह गर्मा गया है। मामला सामने आने क बाद से पक्ष-विपक्ष के नेताओं के बयान सामने आने लगे है और दोनों तरफ से जमकर एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाए जा रहे है। इसी बीच संजय राउत ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गुस्से में पार्टी के बागी सांसदों के खिलाफ अपशब्द का इस्तेमाल कर दिया जिसके बाद से उनकी कड़ी आलोचना हो रही है। अब इस मामले पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया सामने आई है और कांग्रेस ने राउत के बयान को सही ठहराया है। कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी ने इस मामले पर संजय राउत का खुलकर बचाव करते हुए कहा कि उद्धव ठाकरे की शिवसेना सबसे ज्यादा नुकसान झेल चुकी है और ऐसे में संजय राउत का गुस्सा समझ में आता है।

खबर अपडेट की जा रही है।

Published on:
17 Jun 2026 01:51 pm