राष्ट्रीय

चाचा शिवपाल ने किया कंफर्म इस सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे अखिलेश, INDIA गठबंधन से अलग होगी सपा की PDA

Loksabha Election 2024: सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने मीडिया को बताया कि पूर्व सीएम अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव लड़ने की पूरी तैयारी कर चुके हैं।

2 min read

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के खत्म होने के साथ ही पूरे देश में लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो गई है। विपक्ष किसी भी हालत में नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी को हराने के लिए बेताब है। ऐसे में उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर है, जहां सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और करहल सीट से विधायक अखिलेश यादव के कन्नौज सीट से चुनाव लड़ने पर मुहर लग गई है।

इस बात की पुष्टी किसी और ने नहीं बल्कि उनके चाचा और अखिलेश कैबिनेट में मंत्री रहे शिवपाल सिंह यादव ने की है। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने ये भी बताया कि अखिलेश देश की किस लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।

विपक्ष के INDIA से अलग होगी अखिलेश की PDA

पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पूर्व सीएम अखिलेश यादव कन्नौज सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे और उनके चुनाव प्रचार के लिए हम वोट मांगेंगे। इसके साथ ही उन्होंने ये भी दावा किया कि लोकसभा चुनाव में इंडिया (I.N.D.I.A) गठबंधन और पीडीए मिलकर बीजेपी को जरूर हराएगा। अब सपा की तरफ से बार-बार PDA की बात करने पर बताया जा रहा है कि अखिलेश इंडिया गठबंधन से अलग होने का मन बना चुके हैं।

2019 में 5 सीटों पर जमाया था कब्जा

बता दें कि 2019 के आम चुनाव में अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश की 80 में से महज 5 सीटें ही जीत पाई थी। उनमें भी आजमगढ़ से वो खुद और मैनपुरी से उनके पिता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव चुनाव जीते थे। इनके अलावा मुरादाबाद से एसटी हसन, रामपुर से आजम खान, संभल से शफीकुर्रहमान बर्क ने जीत दर्ज की थी। हालांकि बाद में हुए उपचुनाव में सपा को रामपुर और आजमगढ़ की सीट पर हार मिली थी।

कन्नौज से भाजपा ने दर्ज की थी जीत

कन्नौज लोकसभा सीट पारंपरिक रुप से सपा का गढ़ माना जाता है। 2009, 2012, और 2014 के लोकसभा चुनाव में सपा ने इस सीट पर जीत दर्ज की थी। लेकिन 2019 के आम चुनाव में भाजपा के सुब्रत पाठक ने डिंपल यादव को हराया था। कन्नौज सीट के पुराने नतीजों की बात की जाए तो इस सीट पर मुलायम सिंह यादव, सपा मुखिया अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव भी चुनाव जीत चुकी हैं।

Published on:
15 Dec 2023 09:44 am
Also Read
View All