राष्ट्रीय

BJP विधायक अरविंद लिंबावली ने जिस महिला के साथ किया दुर्व्यवहार, उसी के खिलाफ FIR दर्ज

वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला महादेवपुरा विधायक अरविंद लिंबावली के पास पहुंचती है और अपनी समस्या बताने की कोशिश करती है, लेकिन गुस्साए विधायक महिला के साथ बुरा व्यवहार किया।

less than 1 minute read
Sep 03, 2022
Shocking! complaint filed against the woman who was assaulted by BJP MLA Aravind Limbavali

सत्ता के नशे में चूर बीजेपी विधायक ने एक महिला के दुर्व्यवहार किया।महादेवपुर विधानसभा क्षेत्र की एक महिला का अपमान करने वाले भाजपा विधायक अरविंद लिंबावली का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यहाँ बीजेपी विधायक पर एक्शन हो न हो लेकिन पीड़ित महिला के खिलाफ ही यही नहीं पीड़ित महिला के खिलाफ ही FIR दर्ज की गई है। इस महिला पर ड्यूटी में बाधा डालने का आरोप है।


दरअसल, कर्नाटक के बीजेपी विधायक अरविंद लिंबावली के पास एक महिला अपनी समस्या लेकर पहुंची थी। इस दौरान बीजेपी विधायक ने उस महिला के साथ दुर्व्यवहार किया है। इससे जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

1 मिनट 32 सेकेंड के वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि बीजेपी विधायक महिला पर चिल्ला रहे हैं जबकि आसपास के लोग केवल देख रहे हैं। वह उसे पुलिस कार्रवाई की धमकी देते हुए भी दिखाई दिया। महिला इस दौरान कहती हुई सुनाई दे रही है कि 'मैं आपसे सम्मान से बात कर रही और आपको ये नहीं पता एक महिला से कैसे बात की जाती है। मैं यहाँ न्याय के लिए आई हूँ।'


इसपर विधायक कहता है कि 'कैसा सम्मान ? और क्या करूं यदि महिला हो तो। चुप रहो और ज्यादा मत बोलो। तुम बेशर्म हो, किस तरह के न्याय के लिए आई हो? कोई आत्मसम्मान नहीं है क्या?"

इसके बाद इस महिला के खिलाफ ही व्हाइटफील्ड पुलिस ने राजस्व अधिकारी पार्थ सारथी की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की है। वहीं, जेडीएस ने भी इस घटना पर बीजेपी पर निशाना साधा है।


बता दें कि कर्नाटक के पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक अरविंद लिंबावली की बेटी ने जून में बेंगलुरु में पुलिस अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार किया था और गाली दी थी।

Published on:
03 Sept 2022 01:09 pm
Also Read
View All