राष्ट्रीय

‘पूर्वोत्तर राज्य भारत की अष्टलक्ष्मी हैं’, सिक्किम के 50वें स्थापना दिवस पर PM मोदी ने किया बड़ा वादा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) सिक्किम के 50वें स्थापना दिवस (Sikkim 50th Foundation Day) के समापन समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कई परियोजनाओं की सौगात दी और पूर्वोत्तर राज्यों की जमकर तारीफ की।

2 min read
Apr 29, 2026
गंगटोक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत (फोटो: IANS)

Sikkim Foundation Day: सिक्किम के 50वें स्थापना दिवस (Sikkim 50th Foundation Day) के समापन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) शामिल हुए। इस मौके पर पीएम मोदी ने गंगटोक के पालजोर स्टेडियम में विशाल जनसभा को संबोधित किया। जनसभा में पीएम मोदी ने कहा कि पूर्वोत्तर राज्य भारत देश की अष्टलक्ष्मी हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार अब केवल 'एक्ट ईस्ट' नीति पर नहीं, बल्कि 'एक्ट ईस्ट, एक्ट फास्ट' के मजबूत संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है।

ये भी पढ़ें

हिमाचल में पंचायत चुनाव का आगाज: आचार संहिता लागू, 31000 पदों के लिए 50 लाख से अधिक मतदाता डालेंगे वोट

सिक्किम भारत का स्वर्ग

जनसभा में पीएम मोदी ने सिक्किम को पूर्वी भारत का स्वर्ग बताया है। उन्होंने कहा- सिक्किम अपनी समृद्ध जैव विविधता, खूबसूरत ऑर्किड्स और विशाल कंचनजंघा के साथ भारत की अनमोल धरोहर है। पूर्वोत्तर के सभी 8 राज्यों को देश की समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह क्षेत्र भारत की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने 4000 करोड़ रुपए से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इन परियोजनाओं में सड़क निर्माण, कनेक्टिविटी, पर्यटन विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली और शहरी ढांचे से संबंधित कार्य शामिल हैं। PM मोदी ने विभिन्न योजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास के बाद कहा- इन परियोजनाओं से क्षेत्र की बुनियादी सुविधाएं मजबूत होंगी, पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी और स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि पूर्वोत्तर के समग्र विकास को गति देने के लिए केंद्र सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि अतीत में विपक्षी दलों ने सिक्किम और पूर्वोत्तर के विकास में बाधाएं खड़ी की थीं। सिक्किम के 50 वर्ष पूरे होने पर उन्होंने राज्यवासियों को बधाई दी और कहा कि विकसित भारत के संकल्प में पूर्वोत्तर एक अहम स्तंभ है। कार्यक्रम से पहले प्रधानमंत्री ने गंगटोक में स्थानीय युवाओं और बच्चों के साथ फुटबॉल खेला।
पीएम ने बच्चों के साथ फुटबॉल खेलते हुए फोटो सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा- गंगटोक की सुंदर सुबह में अपने युवा मित्रों के साथ फुटबॉल खेलना बेहद ऊर्जा देने वाला अनुभव रहा। बता दें कि सिक्किम 1975 में भारत का 22वां राज्य बना था। इस स्वर्ण जयंती वर्ष के समापन पर पीएम मोदी की यात्रा ने राज्य में विकास की नई गति देने का संदेश दिया।

ये भी पढ़ें

PBKS VS RR: पंजाब किंग्स के विजय रथ पर लगा ब्रेक, अपने ही घर में IPL 2026 की पहली करारी हार, राजस्थान रॉयल्स ने दी शिकस्त
Also Read
View All