राष्ट्रीय

Singhu Border Murder Case: हत्या के बाद सिंघु बॉर्डर को खाली कराने की उठी मांग, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

Singhu Border Murder Case. सिंघु बॉर्डर पर हुई हत्या का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। एक वकील ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर बॉर्डर को खाली कराने का अनुरोध किया है।
2 min read
• •
Updated: 15 Oct 2021, 10:58 PM IST
Singhu Border Murder Case,petition filed in sc to clear border
Singhu Border Murder Case,petition filed in sc to clear border

नई दिल्ली। कृषि कानूनों के विरोध में सिंघु बॉर्डर पर किसान बीते कई महीनों से प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं 35 वर्षीय दलित युवक लखवीर सिंह की हत्या के बाद से सिंघु बॉर्डर को खाली कराने की मांग उठने लगी है। अब यह मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। दरअसल, लखवीर सिंह की हत्या के मामले में वकील शशांक शेखर झा ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर सिंघु बॉर्डर को खाली कराने का अनुरोध किया है।

सुप्रीम कोर्ट ने लगाई थी फटकार
बता दें कि दिल्ली की सीमा पर आंदोलन को लेकर सरकार पहले ही किसान संगठनों को फटकार लगा चुकी है। दरअसल, कृषि कानूनों के दोनों सदनों से पास होने के बाद से इसे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दे दी गई। फिलहाल मामला कोर्ट में विचाराधीन है। इसके चलते बीते दिनों कोर्ट ने मामले की सुनवाई के दौरान कहा कि जब मामला कोर्ट में है फिर ये आंदोलन क्यों हो रहा है।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अभी कानून देश में लागू नहीं हुए हैं। मामला अभी विचाराधीन है, उसके बाद भी इस तरह से विरोध करना सही नहीं है। ये दो बातों की ओर संकेत करता है या तो आपको सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा नहीं है या फिर आप सुप्रीम कोर्ट के विरोध में ही प्रदर्शन कर रहे हैं।

गौरतलब है कि बीती रात सिंघु बॉर्डर से एक शव बरामद हुआ था। हरियाणा पुलिस ने शख्स की पहचान लखबीर सिंह के रूप में की है। बताया गया कि मृतक पंजाब के तरनतारन जिले के चीमा खुर्द गांव का रहना वाला एक मजदूर है। मृतक के परिवार में उसकी पत्नी और तीन बच्चे हैं। फिलहाल एक निहंग सरबजीत सिंह ने लखबीर की हत्या की जिम्मेदारी ली है और पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।

Published on:
Also Read
View All
गुजरात में मोदी के स्वागत का अनोखा अंदाज! बनास डेयरी की महिलाओं के हाथों में दिखे खास पोस्टर, किसानों को मिलेगी बड़ी राहत

भूटान में ग्लेशियर झील फटने से असम-बंगाल में बाढ़ का खतरा, रेड अलर्ट जारी, क्या होता है ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड

Rahul Gandhi Rally Delhi: दिवाली की खरीदारी के बीच रैली की तारीख बदलने की मांग, सोनिया गांधी को व्यापारियों ने लिखी चिट्ठी

IDBI बैंक के निजीकरण पर बरसे राहुल गांधी, बोले- कनाडाई कंपनी को बेच रही सरकार, खत्म हो जाएगा आरक्षण

SIR पर कांग्रेस मंत्री का बयान बना भाजपा का हथियार, अब X पर आकर सतीश बोले- मेरे बयान का गलत मतलब निकाला गया