राष्ट्रीय

नाम सिराज, इसलिए बाहर- वेलिंगटन टेस्ट में नहीं खिलाने पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का आरोप

Imran Masood on Mohammed Siraj : जिस गेंदबाज ने WTC में सबसे ज्यादा विकेट झटके, वही न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में बाहर बैठा है। कांग्रेस सांसद ने इसकी वजह "नाम" बताई है।
2 min read
• •
Updated: 20 Nov 2026, 1:04 PM IST
Siraj dropped from Test team
Siraj dropped from Test team : सिराज को टीम से बाहर रखने पर मचा बवाल, इमरान मसूद ने उठाए भेदभाव के सवाल (फोटो सोर्स: ANI)

India vs New Zealand Test: भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रहे टेस्ट मैच में तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को प्लेइंग इलेवन में जगह न मिलना अब मैदान से निकलकर सियासत तक पहुंच गया है। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने इसे सीधे भेदभाव बताया है। रवि शास्त्री, सुनील गावस्कर और मोहम्मद अजहरुद्दीन जैसे दिग्गज भी टीम मैनेजमेंट से सवाल पूछ रहे हैं। आंकड़े भी सिराज के पक्ष में खड़े दिखते हैं।

इमरान मसूद बोले- अच्छे प्रदर्शन के बावजूद सिराज को नहीं मिला मौका

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने शुक्रवार को मोहम्मद सिराज को टेस्ट टीम में न चुने जाने पर तीखी प्रतिक्रिया दी। एएनआई से बातचीत में उन्होंने कहा कि अच्छे प्रदर्शन के बावजूद सिराज को मौका नहीं मिला। मसूद का कहना था, "उनका नाम सिराज है, शायद इसीलिए उन्हें जगह नहीं दी गई। अच्छे खेल के बाद भी अगर टीम में नहीं लिया जा रहा, तो भेदभाव साफ दिखता है।"

रवि शास्त्री ने उठाए चयन पर सवाल

हालांकि यह आरोप सिर्फ राजनीति तक सीमित नहीं है। क्रिकेट जगत के बड़े नाम भी इस फैसले से हैरान हैं। सिराज को टेस्ट में डेब्यू कराने वाले पूर्व कोच रवि शास्त्री ने एक्स पर लिखा कि अगर रफ्तार, स्किल और सीम मूवमेंट पैमाना था और 140 की गति वाले गेंदबाज मिलना मुश्किल था, तो सवाल उठता है कि सिराज कहां थे। उन्होंने अनुभव, आक्रामकता और विकेट निकालने की काबिलियत को भी गिनाया।

गावस्कर और अजहरुद्दीन ने भी किया सिराज का समर्थन

कमेंट्री के दौरान सुनील गावस्कर ने भी कहा कि सिराज ने कभी भारत को निराश नहीं किया और उनकी लय भी अच्छी है। पूर्व कप्तान और तेलंगाना सरकार में मंत्री मोहम्मद अजहरुद्दीन ने बुमराह की गैरमौजूदगी में सिराज के जज्बे को याद किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि गेंदबाज कंबोज के लिए शुभकामनाओं के साथ-साथ सिराज को फैसले की वजह पूरे सम्मान से बताई जाएगी।

आंकड़ों में सिराज का प्रदर्शन शानदार, 11 मैचों में 43 विकेट

आंकड़े भी इस बहस को मजबूत करते हैं। मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप चक्र में सिराज 11 मैचों में 43 विकेट लेकर भारत के सबसे कामयाब गेंदबाज हैं। उनका औसत 26.81 और स्ट्राइक रेट 45.69 है। यानी वे लगभग हर 46 गेंद पर एक विकेट निकालते रहे हैं।

सिराज का सफर भी कम दिलचस्प नहीं। हैदराबाद के एक ऑटो ड्राइवर के बेटे ने मेहनत से भारतीय टीम में जगह बनाई। 2020-21 के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पिता के निधन के बावजूद वे टीम के साथ डटे रहे और गाबा की ऐतिहासिक जीत में अहम भूमिका निभाई। 2025 में इंग्लैंड दौरे पर ओवल टेस्ट में उनके पांच विकेट की बदौलत भारत ने रोमांचक जीत दर्ज की थी।

Updated on:
20 Nov 2026, 1:04 PM IST
Published on:
Also Read
View All
अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी का आगाज, दामाद को आज तिलक में मिलेगी 3 करोड़ की कार, 25 नवंबर को जुटेंगे 4 लाख मेहमान

‘कॉम्प्रोमाइज्ड PM’ वाले बयान पर BJP का पलटवार, राहुल गांधी से पूछा- सोनिया विदेशी राष्ट्राध्यक्षों से क्यों मिलती थी?

शादी का झांसा देकर 14 महिलाओं से शोषण व ठगी, इंटरपोल रेड नोटिस के बाद UAE से भारत लाया गया मोहम्मद माजिन

Election Commissioner Appointment Law: चुनाव आयुक्त नियुक्ति कानून पर सुप्रीम कोर्ट का रुख, रिकॉल अर्जी उसी बेंच में लगाने से इनकार

Abhishek Banerjee Criminal Contempt: अवमानना नोटिस के बीच अभिषेक बनर्जी को राहत, हाईकोर्ट ने 29 जनवरी 2027 तक बढ़ाई सुरक्षा