राष्ट्रीय

Odisha News: 60 साल के जीजा ने नाबालिग साली के साथ कर दिया गंदा काम, जब गर्भवती हुई तो मच गया बवाल

ओडिशा के बालासोर जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक 60 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी 14 साल की साली के साथ दुष्कर्म किया, जिसके बाद वह गर्भवती हो गई। इस घटना के बाद परिवार में हंगामा मच गया और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस खबर में एक अन्य राजनेता पर लगे बलात्कार के आरोप और गिरफ्तारी का भी ज़िक्र है।

2 min read
ओडिशा पुलिस की गाड़ी। फोटो- X/@dcpbbsr

ओडिशा के बालासोर जिले से एक चौंका देने वाली खबर सामने आई है। जहां, 60 साल के जीजा ने अपनी 14 साल की साली के साथ गंदा काम कर दिया। जब वह गर्भवती हुई तो घर में बवाल मच गया।

पुलिस ने इस मामले में शुक्रवार को 60 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना सिंगला थाना क्षेत्र के एक गांव की बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें

हाई कोर्ट के 13 जजों ने किया विरोध तो सीजेआई को देना पड़ा दखल, सुप्रीम कोर्ट ने बदला अपना ही आदेश

पुलिस के अनुसार, 14 साल की लड़की कुछ ही दिनों पहले बीमार हो गई थी। इसके बाद, जब घर के लोगों ने उसका मेडिकल जांच कराया तो पता चला कि वह गर्भवती है। फिर उसने अपने परिवार वालों को पूरी बात बताई।

बाद में परिवार ने सिंगला पुलिस स्टेशन में एक प्राथमिकी दर्ज कराई। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़िता आरोपी की पत्नी की छोटी बहन थी।

रेप केस में इस नेता की हुई थी गिरफ्तार

भुवनेश्वर नगर निगम (बीएमसी) के बीजू जनता दल (बीजद) पार्षद अमरेश जेना को कुछ दिनों पहले ओडिशा पुलिस ने बलात्कार के मामले में गिरफ्तार किया था।

जेना को बालासोर जिले के नीलगिरी इलाके में उनके एक रिश्तेदार के घर से गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के तुरंत बाद, बीजद ने जेना को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

इससे पहले, जेना को शरण देने और वाहन उपलब्ध कराने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया था। 23 जुलाई को, एक 19 वर्षीय लड़की ने लक्ष्मीसागर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई कि बीजद पार्षद जेना ने उससे शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया।

क्या था आरोप?

पीड़िता ने आरोप लगाया कि वह पहली बार जून 2023 में एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान आरोपी जेना के संपर्क में आई थी। कुछ दिनों बाद, बीजद पार्षद ने कथित तौर पर पीड़िता को एक मोबाइल फोन दिया और उससे अपने प्यार का इजहार किया।

आरोपों के अनुसार, आरोपी सितंबर 2023 से पीड़िता के साथ यौन संबंध बना रहा था, जब वह सिर्फ़ 17 साल की थी। पीड़िता ने यह भी दावा किया कि फरवरी 2024 में, जब जेना को पता चला कि वह गर्भवती है, तो उसने पीड़िता पर गर्भपात कराने का दबाव डाला।

अप्रैल 2025 में, अमरेश जेना ने पीड़िता के साथ मारपीट की और उसे तुरंत भुवनेश्वर छोड़ने को कहा। उसने उसे धमकी भी दी कि अगर उसने अपने रिश्ते के बारे में किसी को बताया तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

Updated on:
09 Aug 2025 10:21 am
Published on:
09 Aug 2025 09:48 am
Also Read
View All

अगली खबर