राष्ट्रीय

स्मार्ट वॉच और AI चश्मों की बिक्री पर लग सकती हैं नई शर्तें, जानिए क्यों जरूरी हुई जांच

भारत में स्मार्ट वॉच, फिटनेस बैंड और AI चश्मों के लिए नए गुणवत्ता और डेटा सुरक्षा नियम लागू करने की तैयारी है। जानिए नए उत्पादों की जांच, रजिस्ट्रेशन और बिक्री से जुड़े प्रस्तावित प्रावधान।
2 min read
• •
Updated: 26 Nov 2026, 1:00 AM IST
Smartwatch Rules news
AI Image-(ChatGpt)

Smartwatch Rules India: देश में अब स्मार्ट वॉच/फिटनेस बैंड तथा एआइ चश्मे से सेहत और डेटा सुरक्षा की चिंताओं को लेकर सख्ती बरतने की तैयारी है। हेल्थ मॉनिटरिंग और सुविधा के साथ स्टेटस सिंबल बन चुके इन दोनों उत्पादों के देश में निर्माण, असेंबली या आयात के बाद दो मापदंडों पर विशेष परीक्षण से गुजरना अनिवार्य होगा। इसके बाद ही उन्हें उपभोक्ताओं को बिक्री की अनुमति दी जाएगी। जानकार सूत्रों के अनुसार संबंधित महकमों को नए मापदंड लागू करने निर्देश दे दिए गए हैं। अगले साल से यह प्रावधान लागू हो जाएंगे। बाजार में उतर चुके पुराने मॉडलों पर इसका असर नहीं आएगा। लेकिन, नए उत्पादों को निर्माण व आयात के एंट्री पाइंट पर ही मापदंडों पर खरा उतरना होगा। सूत्रों ने बताया कि पूर्व में ई-उपकरणों को लेकर गठित हाईपॉवर कमेटी के सुझाव के बाद यह नियंत्रक उपाय लागू किए जा रहे हैं।

हर स्मार्ट वॉच रजिस्टर्ड होगी, यह करना होगा कंपनियों को


देश की सभी स्मार्ट वॉच व फिटनेस बैंड बनाने व असेंबल करने वाली तथा आयात करने वाली कंपनियों को नए यूनिफार्म नियमों के हिसाब से समान गुणवत्ता, फार्मूले व एआइ नियंत्रण वाली वॉच बनाना होगा। इससे हर कंपनी की वॉच का बेस-फार्मूला एक ही रहेगा। इसके अलावा हर स्मार्ट वॉच रजिस्टर्ड रहेगी। बिना रजिस्टर्ड हुए इसकी बिक्री नहीं हो सकेगी। गुणवत्ता परीक्षण में वॉच के निर्माण की तकनीक, फार्मूला, उससे कोई नुकसान तो नहीं, एआइ से डेटा सुरक्षा व अन्य कोई खतरे का आकलन किया जाएगा।

चीन से आयात का अदृश्य संकट

दरअसल चीन से आयातित स्मार्ट वॉच व आयातित एआइ चश्मों से भारतीय बाजार पटा हुआ है। उस पर अब एआइ के अपग्रेड वर्जन स्मार्ट वॉच को नेक्स्ट लेवल पर ले गए हैं। ऐसे में इसकी गुणवत्ता व डेटा सुरक्षा पर संदेह है। दो कंपनियों की स्मार्ट वॉच ने एक ही व्यक्ति की हार्ट-रेट को अलग-अलग माप आते हैं।

इसलिए पड़ी जरूरत

  • स्मार्ट वॉच व एआइ चश्मे में एआइ का बढ़ता उपयोग
  • स्मार्ट वॉच से सेहत मॉनिटरिंग के साथ स्वास्थ्य जोखिम भी
  • आयातित वॉच में अवैध व गुणवत्ता के मुद्दे
  • स्मार्ट वॉच व एआइ चश्मे से डेटा सुरक्षा को खतरा, क्लाउड को लेकर सतर्कता

फैक्ट फाइल

  • 2.89 करोड़ स्मार्ट वॉच 2025 में आयात हुई
  • 3.51 करोड़ स्मार्ट वॉच 2024 में आयात हुई
  • 2 से 3 करोड़ स्मार्ट वॉच भारत में असेंबल
  • 34% से ज्यादा लोग स्मार्ट वॉच से हार्ट-रेट मापते
Published on: