राष्ट्रीय

Leila Kabir Died: लैला कबीर का निधन, जॉर्ज फर्नांडीस ने जब शादी की घोषणा की तो क्यों नाराज हो गई थी उनकी मित्र मंडली?

Leila Kabir Died: सामाजिक कार्यकर्ता और पूर्व रक्षामंत्री जॉर्ज फर्नांडीस की पत्नी लैला कबीर नहीं रहीं। उन्होंने 88 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। उन्हें कैंसर हो गया था।
2 min read
May 16, 2025
Leila Kabir Died
दिवंगत समाजवादी नेता जॉर्ज फर्नांडीस की पत्नी लैला कबीर नहीं रहीं

George Fernandes wife Leila Kabir died: दिवंगत समाजवादी नेता जॉर्ज फर्नांडिस की पत्नी सामाजिक कार्यकर्ता लैला कबीर का दिल्ली स्थित उनके आवास पर कैंसर से निधन हो गया। वह 88 वर्ष की थीं। लैला का अंतिम संस्कार शुक्रवार को ग्रीन पार्क में किया गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री हुमायूं कबीर की बेटी लैला (Daughter of Humayun Kabir) को करीब दो साल पहले आंतों के कैंसर का पता चला था और वह ठीक हो गई थीं, लेकिन हाल ही में उनकी तबीयत बिगड़ गई। अपने अंतिम दिनों में लीला ने कहा कि वह अस्पताल नहीं जाना चाहतीं। उनका बेटा सीन गुरुवार को अमेरिका से दिल्ली आ गया।

लैला और जॉर्ज ने 1971 में रचाई थी शादी

लैला और पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडीस ने 22 जुलाई 1971 को शादी की। लैला उस समयह भारतीय रेड क्रॉस में सहायक निदेशक के रूप में काम कर रही थीं। जॉर्ज ने पूरी जिंदगी शादी नहीं करने की कसम खाई थी। हालांकि जब जॉर्ज ने लैला कबीर के साथ अपने इंगेजमेंट की घोषणा की तो उनके अविवाहित दोस्तों की मंडली काफी नाराज हो गई थी। जॉर्ज फर्नांडीस की मृत्यु वर्ष 2019 में हो गई थी।

इमरजेंसी में छोटे से बेटे को लेकर भटकती रहीं लैला

Role of Leila Kabir in Emergency: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से लैला के अंतिम संस्कार में शामिल हुए जनता दल (यूनाइटेड) के पूर्व नेता अनिल प्रसाद हेगड़े ने 1975 में देश में लागू किए गए आपातकाल के दिनों को याद किया। उन्होंने बताया कि आपातकाल के लागू होने के बाद जॉर्ज को भूमिगत होना पड़ा था जबकि इमरजेंसी के विरोध का नेतृत्व लैला कबीर ने अपने हाथों में ले लिया था। उन्होंने बताया कि इमरजेंसी के दौराना लैला अपने नवजात बेटे सीन के साथ अमेरिका और अन्य देशों की यात्रा करती रहीं और भारत में लगाए गए आपातकाल के खिलाफ अभियान भी चलाती रहीं। वह भारत में आपातकाल हटाए जाने के 22 महीने बाद भारत लौटी थीं।

Updated on:
16 May 2025 06:50 pm
Published on:
16 May 2025 06:39 pm
Also Read
View All