राष्ट्रीय

‘पंजाब को कुछ लोगों ने समझ लिया अपना ATM’, स्वाति मालीवाल ने केजरीवाल पर कसा तंज

स्वाति मालीवाल ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, पंजाब को कुछ लोगों ने अपना एटीएम समझ लिया है। रेत खनन, ट्रांसफर-पोस्टिंग, रियल एस्टेट। इस लूट को रोकना पड़ेगा...।
2 min read
• •
Updated: 11 Feb 2025, 1:50 PM IST
Feature image

Punjab Politics: दिल्ली विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद, आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के सभी विधायकों को आज दिल्ली में बुलाया है। पार्टी के मुताबिक, इस बैठक में हार की समीक्षा की जाएगी। इस मीटिंग से पहले राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट कर केजरीवाल पर तंज कसा है। ज्ञात हो कि विपक्षी दल कांग्रेस और भाजपा दावा कर रहे हैं कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को उनके पद से हटाने की योजना बना रहे हैं।

'रेत खनन, ट्रांसफर-पोस्टिंग, रियल एस्टेट। इस लूट को रोकना पड़ेगा…'

स्वाति मालीवाल ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, पंजाब को कुछ लोगों ने अपना एटीएम समझ लिया है। रेत खनन, ट्रांसफर-पोस्टिंग, रियल एस्टेट। इस लूट को रोकना पड़ेगा…। यह पहली बार नहीं है जब दिल्ली में पार्टी की हार के बाद स्वाति ने आप पर निशाना साधा है। इससे पहले भी अपनी कालकाजी विधानसभा सीट पर जीत दर्ज करने के बाद आतिशी ने ड्रांस किया था, इसको लेकर भी स्वाति ने हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि आप पार्टी हार गई, पा​र्टी के दिग्गज नेता भी अपनी साख नहीं बचा पाए, ऐसे में आतिशी अपनी जीत का जश्न कैसे मना सकती है।

कपूरथला हाउस में बैठक जारी

आपको बता दें कि दिल्ली के कपूरथला हाउस में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, उनके मंत्रीगण और राज्य के आप विधायकों तथा सांसदों के साथ अरविंद केजरीवाल की बैठक कर रहे है। केजरीवाल ने यह बैठक पंजाब में पार्टी की इकाई में बढ़ रहे आंतरिक कलह के मुद्दे पर बातचीत की जाएगी। पार्टी सूत्रों के अनुसार, यह बैठक दिल्ली विधानसभा चुनावों की समीक्षा के लिए तथा पंजाब के नेताओं की प्रतिक्रिया जानने के लिए भी है, क्योंकि इन नेताओं ने राष्ट्रीय राजधानी में पार्टी के उम्मीदवारों के लिए प्रचार में सक्रिय भागीदारी की थी।

आप डूब रही है, केजरीवाल अपने लोगों को एकजुट रखने की कोशिश कर रहे हैं: विजेंद्र गुप्ता

बीजेपी के विधायक विजेंद्र गुप्ता ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए इसे डूबता हुआ जहाज बताया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार के बाद पार्टी लंबे समय तक नहीं टिकेगी। उनकी यह टिप्पणी पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और पंजाब के अन्य AAP विधायकों द्वारा राष्ट्रीय राजधानी में AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से मुलाकात पर आई है।

Updated on:
11 Feb 2025, 1:50 PM IST
Published on:
Also Read
View All