राष्ट्रीय

Sonali Phogat Murder: ’12 हजार में खरीदा ड्रग, धोखे से पिलाया’ हत्या के मामले में गोवा पुलिस का बड़ा खुलासा

Sonali Phogat Case: सोनाली फोगाट की हत्या के मामले में गोवा पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने बताया है कि सोनाली को पहले एक क्लब में ले जाया गया जहां उन्हें जबरदस्ती पानी की बोतल में ड्रग मिलाकर दिया गया। इससे उसकी तबीयत खराब होती गई और फिर कुछ ही घंटों में मौत हो गई।
2 min read
• •
Updated: 29 Aug 2022, 5:26 PM IST
Sonali Phogat murder case: Goa Police revealed truth after investigation
Sonali Phogat murder case: Goa Police revealed truth after investigation

Sonali Phogat Murder Mystery: बीजेपी नेता सोनाली फोगाट की हत्या के मामले में गोवा पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने बताया है कि कैसे पहले सोनाली को ड्रग दिया गया और फिर मौत की साजिश रची गई। गोवा पुलिस ने इस मामले में अब तक 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। क्लब का मालिक भी पुलिस हिरासत में है। हालांकि, इस हत्या को क्यों अंजाम दिया गया और क्या मकसद रहा ये अभी तक साफ नहीं हो सका है।


पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि सुधीर सांगवान ने कबूल किया है कि सोनाली को जबरदस्ती ड्रग दिया गया था। ये ड्रग कर्लीज क्लब में 12 हजार रुपये में मंगाया गया था। दरअसल, सुधीर सांगवान, सोनाली फोगाट और सुखविंद्र 22 अगस्त को गोवा पहुंचे थे। ये सभी रात करीब 10 बजे कर्लीज क्लब में पहुंचे थे। यहाँ सुधीर सांगवान और सुखविंदर दोनों ने ड्रग को टॉयलेट में छिपाया था।

दोनों ने सोनाली को पानी की बोतल में डेढ़ ग्राम मिलाकर पिलाया था जिसके बाद करीब 2:30 बजे सोनाली को बेचैनी महसूस हुई तो सुधीर उन्हें लेडीज बाथरूम में ले गया जहां सोनाली ने काफी उल्टियाँ की। इसके बाद वो बाहर आईं और फिर डांस करने लगी।


रिपोर्ट में बताया गया है कि सुधीर सांगवान कई बार उसे टॉयलेट ले गया। जब सोनाली की तबीयत खराब होने लगी तो सुधीर सोनाली के साथ 2 घंटे तक बाथरूम में रहा। सुधीर क्यों दो घंटे तक बाथरूम में रुका और क्या किया इसकी जानकारी उसने पुलिस को नहीं दी है। सोनाली की हालत इतनी खराब हो चुकी थी कि वो खड़ी नहीं हो पा रही थी। करीब 6 बजे सुधीर और सुखविंदर दोनों उसे पार्किंग में ले गए और फिर रिज़ॉर्ट में वापस ले गए जहां वो रुके थे। जब सोनाली की तबीयत बिगड़ने लगी तो उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।


पुलिस का कहना है कि सोनाली को जो चोटें आई हैं वो सोनाली को अस्पताल ले जाते समय आई हैं। वहीं, इस मामले में सोनाली के परिवार का कहना है कि सुधीर उसका PA था और वो उसे ब्लैकमेल कर रहा था। सोनाली के भाई ने इस मामले में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई जिसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की गई। दोनों ने ही अपना जुर्म कबूल कर लिया है।


इस मामले में आरोपी सुधीर ने पुलिस को ये भी बताया कि लियोनी होटल के वेटर को 5 हजार रुपये देकर दत्त प्रसाद गांवकर से एमडी ड्रग्स मंगाया था। ये ड्रग करीब 7 हजार रुपये के थे। गोवा के DGP ने बताया कि इस मामले की जांच सही तरीके से चल रही है। इसपर कई टीमें काम कर रही है। बार के मालिक को भी गिरफ्तार किया गया है।

Updated on:
29 Aug 2022, 5:26 PM IST
Published on: