राष्ट्रीय

नेशनल हेराल्ड केस में गांधी परिवार को कोर्ट से मिली बड़ी राहत, ED की चार्जशीट पर कोर्ट ने नहीं लिया संज्ञान

नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस पार्टी को बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने ईडी की चार्जशीट को खारिज कर दिया है। क्या है पूरा मामला जानिए...
less than 1 minute read
Dec 16, 2025
Feature image
कांग्रेस नेता सोनिया और राहुल गांधी (Photo-IANS)

दिल्ली की राऊज एवेन्यु कोर्ट से सोनिया गांधी और राहुल गांधी को बड़ी राहत मिली है। नेशनल हेराल्ड केस में गांधी परिवार के सदस्यों समेत 5 लोगों के खिलाफ ED की चार्जशीट पर कोर्ट ने खारिज कर दिया है। राउज एवेन्यू कोर्ट के स्पेशल जज (पीसी एक्ट) विशाल गोगने ने सुनवाई के दौरान कहा कि यह मामला किसी FIR नहीं, बल्कि एक निजी शिकायत पर आधारित है। इसलिए ED की ओर से प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत दायर शिकायत विचार योग्य नहीं है।

क्या है आरोप?

कांग्रेस नेताओं पर आरोप है कि यंग इंडियन नाम की कंपनी के जरिए AJL की करीब 2 हजार करोड़ रुपए की संपत्ति पर नियंत्रण हासिल किया गया। FIR के मुताबिक Dotex कोलकाता की कथित शेल कंपनी है, जिसने यंग इंडियन को एक करोड़ रुपये दिए थे। इस लेन-देन से यंग इंडियन ने कांग्रेस को मात्र 50 लाख रुपये देकर एजेएल पर कब्जा कर लिया, जहां संपत्ति का मूल्यांकन 2,000 करोड़ रुपये से अधिक बताया गया है।

AGL की संपत्तियों पर नियंत्रण हासिल की कोशिश

ईडी ने आरोप लगाया कि कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के निर्देश पर कुछ लोगों ने वर्षों तक फर्जी अग्रिम किराया भुगतान दिखाया और नकली किराया रसीदें जारी कीं। एजेंसी के अनुसार, यह सब AGL की संपत्तियों पर नियंत्रण हासिल करने की योजना का हिस्सा था। इस विवाद की शुरुआत 2012 में हुई, जब भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्रायल कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि एजेएल के अधिग्रहण की प्रक्रिया में कांग्रेस नेताओं ने धोखाधड़ी और भरोसे का उल्लंघन किया। इस केस की अगली सुनवाई अब 16 दिसंबर को होगी, जब अदालत तय करेगी कि क्या ईडी की चार्जशीट पर संज्ञान लिया जाएगा या नहीं।

Updated on:
16 Dec 2025 12:21 pm
Published on:
16 Dec 2025 11:53 am
Also Read
View All
Maharashtra: खुले में खाने का तेल बेचने पर लगी रोक, उल्लंघन पर 10 लाख रुपए तक जुर्माना और उम्रकैद का प्रावधान

Gujarat: नकली शराब बनाने के लिए बुलाया था ‘डॉक्टर’, पीने से उसकी भी मौत, 13 गिरफ्तार, 6 पुलिसकर्मी निलंबित

‘वंदे मातरम’ पर हो रहे विवाद पर शर्मिला टैगोर का बड़ा बयान, बोलीं- एक ईश्वर को मानने वालों के लिए पूरा गीत गाना मुश्किल

Ambikapur News: एनएच पर गड्ढे में फंसी भाजपा संगठन महामंत्री की कार, प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी को लगाई फटकार, कहा- यहां कभी आते हैं या नहीं…

IAS Tukaram Mundhe: तेज तर्रार IAS तुकाराम मुंढे का क्या राजस्थान हो गया ट्रांसफर? जानें वायरल दावों का असली सच