राष्ट्रीय

सोनिया गांधी को दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में कराया गया भर्ती, जानें कैसा है अब स्वास्थ्य

हाल के वर्षों में वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं का करना पड़ा है। पिछले कुछ महीने से पेट से जुड़ी समस्या के चलते कई बार दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।

2 min read
Jun 15, 2025
सोनिया गांधी की हालत स्थिर है (Photo-IANS)

Sonia Gandhi Health: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को रविवार को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को सर गंगा राम अस्पताल में पेट से संबंधित समस्या के कारण गैस्ट्रो विभाग में भर्ती कराया गया है और वह निगरानी में हैं। डॉक्टरों की एक टीम उनकी हालत पर करीब से नजर रख रही है। अस्पताल की ओर से यह जानकारी दी गई है।

शिमला में भी कराया था भर्ती

हालांकि इससे पहले 7 जून को शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में सोनिया गांधी को नियमित मेडिकल जांच के लिए भर्ती कराया गया था। बाद में मेडिकल जांच के बाद उन्हें को छुट्टी दे दी गई थी। आईजीएमसी के उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमन चौहान ने बताया कि सोनिया गांधी को नियमित जांच के लिए अस्पताल लाया गया था।

पहले भी अस्पताल में सोनिया को कराया था भर्ती

बता दें कि सोनिया गांधी को पहले भी कई बार सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फरवरी 2025 में उन्हें पेट संबंधी समस्या और हल्के संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती किया गया था, जिसके बाद उन्हें जल्द ही छुट्टी दे दी गई थी। इसके अलावा, सितंबर 2024 और मार्च 2024 में भी उन्हें स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया था। उनकी स्वास्थ्य समस्याओं में बुखार, सीने में संक्रमण, और अन्य छोटी-मोटी बीमारियां शामिल रही हैं।

स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का करना पड़ रहा सामना

हाल के वर्षों में वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं का करना पड़ा है। पिछले कुछ महीने से पेट से जुड़ी समस्या के चलते कई बार दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। फरवरी में उनका अस्पताल में एक दिन का समय रहा, जिसके दौरान उन्हें गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विशेषज्ञ की देखरेख में रखा गया।

Updated on:
15 Jun 2025 10:42 pm
Published on:
15 Jun 2025 10:15 pm
Also Read
View All

अगली खबर