राष्ट्रीय

BJP Horse Trading Allegations: चंद्रशेखर आजाद के बयान पर सपा की मुहर, भाजपा पर लगाया विपक्ष के सांसद-विधायक तोड़ने का आरोप

Uttar Pradesh Politics: नगीना से सांसद चंद्रशेखर आज़ाद के एक हालिया बयान ने उत्तर प्रदेश से लेकर दिल्ली तक की सियासत में भूचाल ला दिया है। अब इस विवाद में समाजवादी पार्टी (सपा) भी पूरी ताकत से कूद गई है।
less than 1 minute read
Jul 03, 2026
BJP Horse Trading Allegations
BJP Horse Trading Allegations: चंद्रशेखर आजाद के बयान पर सपा का समर्थन, चुनावी चंदे पर भाजपा से जवाब मांगा (फोटो सोर्स: ians_india

Chandrashekhar Azad Statement: लखनऊ: उत्तर प्रदेश की सियासत में इन दिनों शह और मात का खेल चरम पर है। नगीना लोकसभा सीट से जीतकर संसद पहुंचे आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने देश की राजनीतिक फंडिंग और विपक्षी पार्टियों में हुई टूट को लेकर जो चिंगारी सुलगई थी, उसे अब समाजवादी पार्टी (सपा) ने हवा दे दी है। सपा ने साफ कर दिया है कि वह इस मुद्दे पर पूरी तरह चंद्रशेखर के साथ खड़ी है, जिससे आने वाले दिनों में सत्तापक्ष की मुश्किलें बढ़ना तय माना जा रहा है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. आशुतोष वर्मा ने चंद्रशेखर आजाद के बयान पर अपनी मुहर लगाते हुए देश के लोकतंत्र और चुनावी सुचिता पर बड़े सवाल खड़े किए हैं।

यह खबर अभी अपडेट हो रही है..

Published on:
03 Jul 2026 11:26 am