3 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कश्मीर में CRPF की गाड़ी पलटने से 6 जवान घायल, अमरनाथ यात्रा आज से शुरू, 57 दिन तक चलेगी

जम्मू कश्मीर के सोनमर्ग में सुरंग के पास CRPF की गाड़ी पलट गई। इस हादसे में 6 जवान घायल हो गए। राहत व बचाव कार्य जारी है।
2 min read
Google source verification
Amarnath Yatra

अमरनाथ यात्रा (फोटो-ANI)

जम्मू कश्मीर के सोनमर्ग में सुरंग के पास CRPF की गाड़ी पलट गई। इस हादसे में 6 जवान घायल हो गए। प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि श्रीनगर लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोनमर्ग सुरंग के पास गाड़ी सड़क पर फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद टीम ने सभी घायल जवानों को प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद घायलों को इलाज के लिए गंड स्थित CRPF कैंप भेजा गया। वहीं, दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए संबंधित एजेंसियां जांच कर रही है।

अमरनाथ यात्रा की आज से शुरुआत

अमरनाथ यात्रा 2026 की आज से शुरुआत हो गई है। भगवान शिव की पवित्र गुफा तक पहुंचने के लिए हजारों श्रद्धालु कड़ी सुरश्रा और व्यापक प्रशासनिक व्यवस्थाओं के बीच रवाना हुए। यह यात्रा इस बार 57 दिनों तक चलेगी। इससे अधिक संख्या में श्रद्धालुओं को इस पवित्र यात्रा में शामिल होने का अवसर मिलेगा।

पीएम मोदी ने श्रद्धालुओं के नाम जारी किया पत्र

अमरनाथ यात्रा शुरू होने के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रद्धालुओं के नाम एक विशेष पत्र जारी कर उन्हें हार्दिक शुभकमानएं दी। पीएम मोदी ने कहा कि बाबा बर्फानी के दर्शन से जुड़ी श्री अमरनाथ यात्रा हमारी आध्यात्मिक परंपरा और सांस्कृतिक एकता का शाश्वत अध्याय है। मेरी कामना है कि शिवभक्तों की यह यात्रा हर तरह से सुरक्षित और मंगलमय हो! इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए पांच संकल्पों से जुड़ा मेरा यह पत्र है।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि अमरनाथ की यात्रा सनातन संस्कृति के प्रति अटूट श्रद्धा, अडिग धैर्य, संयम और कभी हार न मानने वाली जीवटता का पावन प्रतीक है। आज से इस पवित्र यात्रा का शुभारंभ हो रहा है। बाबा बर्फानी के दर्शन-पूजन हेतु जाने वाले सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं। मोदी सरकार द्वारा संपूर्ण यात्रा मार्ग पर मल्टी-लेयर सुरक्षा ग्रिड, क्यूआर कोड आधारित पंजीकरण, श्रद्धालुओं के ठहरने, स्वास्थ्य सेवाओं व आपदा प्रबंधन की सुदृढ़ व्यवस्था की गई है, जिससे प्रत्येक श्रद्धालु की यात्रा सुरक्षित, सुगम व सुखद बनी रहे। हर-हर महादेव!

केंद्रीय मंत्री और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लिखा कि सनातन आस्था के पावन प्रतीक, अलौकिक और दिव्य 'अमरनाथ यात्रा' का आज से शुभारंभ हो रहा है। इस पावन अवसर पर बाबा बर्फानी के दिव्य दर्शन की अभिलाषा के साथ इस दुर्गम एवं पुण्य यात्रा पर प्रस्थान करने वाले देशभर के समस्त शिवभक्तों और श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूँ। मैं देवाधिदेव महादेव से कामना करता हूँ कि आपकी यह यात्रा सुखद, सुरक्षित एवं मंगलकारी हो। जय बाबा बर्फानी!

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग