राष्ट्रीय

बाल बाल बची 78 यात्रियों की जान! उड़ान भरते समय गिरा SpiceJet विमान का पहिया, फिर कराई इमरजेंसी लैंडिंग

गुजरात के एक एयरपोर्ट से उड़ान भरते समय स्पाइसजेट के विमान का पहिया रनवे पर ही गिर गया, जिसके बाद विमान की मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

2 min read
Sep 12, 2025
उड़ान भरते समय स्पाइसजेट विमान का पहिया गिरा (फोटो-एएनआई)

गुजरात के कांडला से मुंबई पहुंचे SpiceJet के विमान में बड़ा हादसा होने से टल गया। इस Q400 विमान का आउटर व्हील उड़ान भरने के तुरंत बाद रनवे पर गिर गया। विमान का पहिया निकलने से एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया और तुरंत इमरजेंसी की घोषणा की गई। हालांकी पहिया निकलने के बाद भी पायलट ने यह यात्रा जारी रखी और मुंबई में लैंडिंग के दौरान इमरजेंसी की घोषण की और विमान की सेफ लैंडिंग कराई। इस विमान में 78 यात्री सवार थे और पायलट की सूझबूझ के चलते सभी पूर तरह से सुरक्षित है।

ये भी पढ़ें

शादी के लिए किया मना तो प्रेमी ने गर्दन और छाती पर मारा चाकू, पीड़िता लड़ रही जिंदगी की जंग

उड़ान भरते समय निकला पहिया फिर भी मुंबई पहुंची फ्लाइट

स्पाइसजेट के बॉम्बार्डियर DHC8-400 विमान ने शुक्रवार दोपहर 2.39 बजे कांडला एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। टावर कंट्रोलर ने टेकऑफ के दौरान विमान से एक काले रंग की बड़ी वस्तु रनवे पर गिरती हुई देखी। बाद में रनवे पर जाकर देखा गया तो पता चला कि विमान का पहिया गिर गया है। इसके बाद मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट को 3.51 के करीब तकनीकी खराबी की जानकारी देकर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। लैंडिंग के दौरान किसी तरह की कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा और विमान ने रनवे नंबर 27 पर सुरक्षित लैंडिंग की। इसके बाद विमान अपने आप टर्मिनल तक गया और सभी यात्री सामान्य रूप से उतर गए।

29 अगस्त को भी स्पाइसजेट की फ्लाइट में आई थी गड़बड़ी

स्पाइसजेट कंपनी ने इस घटना की पुष्टि की है। उनके प्रवक्ता ने कहा, 2 सितंबर को, कांडला से मुंबई जा रहे स्पाइसजेट Q400 विमान का एक बाहरी पहिया उड़ान भरने के बाद रनवे पर पाया गया। विमान ने अपनी यात्रा जारी रखी और मुंबई में सुरक्षित रूप से उतरा। बता दे ही हाल ही 29 अगस्त को भी स्पाइसजेट की फ्लाइट में तकनीकी खराबी की शिकायत देखने को मिली थी। इस दिन दिल्ली से श्रीनगर जा रही एक फ्लाइट उड़ान भरने के बाद अचानक तेजी से नीचे आने लगी थी जिसके कारण श्रीनगर एयरपोर्ट पर प्रायोरिटी लैंडिंग करानी पड़ी थी।

Published on:
12 Sept 2025 07:08 pm
Also Read
View All

अगली खबर