राष्ट्रीय

CM रेखा को थप्पड़ मारने वाले आरोपी की मां का आया बयान, बताया बेटे ने क्यों किया हमला

CM Rekha Gupta Attacked: सीएम रेखा गुप्ता पर हमले के बाद आरोपी की मां भानु बेन का बयान आया है। जानिए आरोपी ने क्यों बनाया दिल्ली की सीएम को निशाना।

2 min read
(Image-ANI)

CM Rekha Gupta Attacked: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता को जनसुनवाई के दौरान 41 वर्षीय शख्स ने थप्पड़ जड़ दिया। आरोपी की पहचान गुजरात के राजकोट निवासी राजेश रामजी खिमजी सरकारिया बताया जाता है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसके मां का बयान सामने आया है। मां भानु बेन ने कहा कि मेरा बेटा पशु प्रेमी है। वह Dogs को लेकर सरकार के फैसले से नाराज था। इसलिए उसने सीएम पर हमला कर दिया। भानु बेन ने आगे कहा कि वह रविवार को राजकोट से गया था। उसके परिवार में दो बेटे हैं। आरोपी बेटा राजेश रिक्शा चलाता है। उसका मानसिक स्वास्थ्य अस्थिर है और वह कभी-कभी परिवार में किसी पर भी हमला कर देता है।

फिलहाल, आरोपी दिल्ली पुलिस की हिरासत में है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। साथ ही, दिल्ली पुलिस ने घटना की जानकारी गृह मंत्रालय को भी दी है।

ये भी पढ़ें

भारतीय वायुसेना की बढ़ेगी ताकत, 97 लाइट कॉम्बैट एयरक्रॉप्ट मार्क 1A फाइटर जेट्स खरीद की मंजूरी

सचदेवा ने बताया रेखा को मजबूत महिला

घटना को लेकर दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि आज जनसुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री हमेशा की तरह जनता से बात कर रही थीं। एक व्यक्ति उनके पास आया, कुछ कागज़ दिए और अचानक उनका हाथ पकड़कर उन्हें खींचने की कोशिश की। इस दौरान थोड़ी धक्का-मुक्की हुई। लोगों ने उसे पकड़ लिया। वो कौन है और अन्य सभी विवरणों की पुलिस जांच कर रही है। मुख्यमंत्री की हालत स्थिर है। डॉक्टरों ने उनकी जांच की है। मैं उनसे मिला हूं, वे एक मज़बूत महिला हैं। ऐसा लगता है कि उनके सिर पर हल्की चोट लगी है। राजनीति में इस तरह की घटनाओं का होना निंदनीय हैं। जनसुनवाई जारी रहेगी।

कांग्रेस ने उठाए सवाल

वहीं, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने इसे सुरक्षा का मुद्दा बताकर लपक लिया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने घटना की निंदा की है। साथ ही, दिल्ली पुलिस व केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अगर दिल्ली की मुख्यमंत्री ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम आदमी या आम महिला कैसे सुरक्षित रह सकती है?

Updated on:
20 Aug 2025 01:32 pm
Published on:
20 Aug 2025 11:56 am
Also Read
View All

अगली खबर