राष्ट्रीय

‘2014 में BJP के प्रचार के लिए करूंगा प्रायश्चित’, भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी का बड़ा बयान, बोले- क्योंकि पीएम मोदी…

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर विराट हिंदुस्तान संगम के राष्ट्रीय महासचिव जगदीश शेट्टी (Jagdeesh Shetty) के एक पोस्ट को री-पोस्ट करते हुए BJP के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुब्रमण्यम स्वामी (Subramanian Swamy) ने प्रधानमंत्र नरेंद्र मोदी (PM Modi) को झूठा बताया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Nov 2024, 1:32 PM IST
Subramanian Swamy On PM Modi
Subramanian Swamy On PM Modi

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुब्रमण्यम स्वामी (Subramanian Swamy) ने प्रधानमंत्र नरेंद्र मोदी (PM Modi) को झूठा बताया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर विराट हिंदुस्तान संगम के राष्ट्रीय महासचिव जगदीश शेट्टी (Jagdeesh Shetty) के एक पोस्ट को री-पोस्ट करते हुए BJP नेता स्वामी ने लिखा, 'नरेंद्र मोदी इस बात से नाराज हैं कि मैं उनका बीरबल बनने के लिए सहमत नहीं हुआ जो अकबर के लिए अपने सारे कामों को जिम्मेदार ठहराता है। मैं 2014 में मोदी का प्रचार करने के लिए प्रायश्चित करूंगा। वे कितने झूठे निकले- जैसे कि उन्होंने प्रधानमंत्री बनने के पहले कहा था कि 15 दिनों में विदेशी बैंकों में जमा सारा काला धन वापस लाएंगे!'

पीएम मोदी से क्यों नाराज हैं स्वामी?

जगदीश शेट्टी ने राहुल गांधी की ब्रिटिश नागरिकता के संबंधित मामले पर एक पोस्ट साझा करते हुए उन पर कोई कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया और कहा कि मोदी सरकार राहुल को बचा रही है। इसी पोस्ट को री-पोस्ट कर स्वामी ने प्रधानमंत्री मोदी को घेरा है। अमेरिका में अडाणी के रिश्वतखोरी मामले पर प्रधानमंत्री मोदी का इस्तीफा मांगना हो या बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रही अत्याचार पर उनकी खामोशी पर सवाल उठाना सुब्रमण्यम स्वामी पीएम मोदी के खिलाफ कुछ ना कुछ लिखते आ रहे हैं।

Subramanian Swamy's Post