राष्ट्रीय

‘क्या किसी दूसरे धर्म के त्योहार पर ऐसा करने की हिम्मत है?’, कार्तिगई दीपम विवाद पर सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस को दी खुली चुनौती

Sudhanshu Trivedi: कार्तिगई दीपम विवाद पर भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस और INDIA गठबंधन को घेरा है। उन्होंने सनातन धर्म को खत्म करने की कोशिश और अंतरराष्ट्रीय साजिश का आरोप लगाते हुए कांग्रेस को खुली चुनौती दी है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Nov 2026, 12:11 PM IST
Sudhanshu Trivedi
Sudhanshu Trivedi (Photo-ANI)

Sudhanshu Trivedi: दिल्ली में भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने सनातन धर्म, धार्मिक स्थलों और तमिलनाडु सरकार के फैसलों को लेकर कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन INDIA पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस को खुली चुनौती देते हुए सवाल किया कि क्या वह दूसरे धर्मों के त्योहारों पर भी इसी तरह की रोक लगाने की हिम्मत रखती है? त्रिवेदी ने तमिलनाडु में मस्जिदों, दरगाहों और चर्चों को जमीन के दस्तावेज देने के सरकार के फैसले का भी जिक्र किया। उन्होंने राहुल गांधी से इस मामले में जवाब मांगा है।

सनातन धर्म को खत्म करने की कोशिश कर रहा INDIA गठबंधन- सुधांशु त्रिवेदी

भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस और INDIA गठबंधन पर सनातन धर्म के खिलाफ काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस पार्टी को खुली चुनौती देता हूं और पूछता हूं, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद, आपने देव दीपावली के अवसर पर कार्तिगई दीपम के दौरान दीया नहीं जलाने दिया। क्या कांग्रेस पार्टी या इंडिया गठबंधन में इतनी हिम्मत है कि वे किसी दूसरे धर्म के लोगों को उनके धार्मिक त्योहार पर ऐसा ही काम करने से रोक सकें, वह भी बिना किसी सुप्रीम कोर्ट के आदेश के, इसके पीछे 'इंडिया' गठबंधन की वह खतरनाक सोच या इच्छा है, जिसके तहत वे सनातन धर्म को खत्म करना चाहते हैं। यह सब 'डिसमेंटलिंग ग्लोबल हिंदुत्व' जैसी एक अंतरराष्ट्रीय साजिश का हिस्सा है।

Updated on:
25 Nov 2026, 12:11 PM IST
Published on:
Also Read
View All
पंजाब में सत्ता परिवर्तन की तैयारी? सचिन पायलट ने AAP सरकार को लेकर कर दी बड़ी भविष्यवाणी; SP-Congress गठबंधन को लेकर भी कही बात

सौरव दास को लंदन जाने से रोका, दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संयोजक

धनराज हत्याकांड: 10 साल बाद आया बड़ा फैसला, केरल में भाजपा-RSS के 3 कार्यकर्ताओं को उम्रकैद

तिरुपरंकुंद्रम दीपथून विवाद: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद पारंपरिक जगह जला कार्तिगई दीपम, मदुरै कलेक्टर ने मांगी माफी

कब शुरू होगा शीतकालीन सत्र? CPI सांसद ने उपराष्ट्रपति से की हस्तक्षेप की मांग, कहा- सरकार की सुविधा से नहीं चल सकती संसद