राष्ट्रीय

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश की मांग वाली याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने किया खारिज

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती 23 जनवरी को मनाई जाती है। एक याचिका दायर कर जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश की मांग की गई। पर सुप्रीम कोर्ट याचिकाकर्ता को फटकार लगाते हुए कहा, पीआईएल का दुरुपयोग न करें। और याचिका खारिज कर दी।
2 min read
• •
Updated: 14 Nov 2022, 3:50 PM IST
supreme_court.jpg
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश की मांग वाली याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने किया खारिज

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को 23 जनवरी को मनाई जाने वाली नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की एक याचिका को खारिज कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने कहाकि, राष्ट्रीय अवकाश पर निर्णय लेने का अधिकार केंद्र सरकार के अंतर्गत आता है। इस मामले पर भारत सरकार ही निर्णय करेगी। याचिका में यह भी निवेदन किया गया था कि, सरकार को स्मारक हॉल व संग्रहालय बनाने का निर्देश दिया जाए। इस आवेदन को भी सुप्रीम कोर्ट ने सिरे से खारिज कर दिया। साथ ही याचिका कर्ता को फटकार लगाते हुए कहाकि, जनहित याचिका का मजाक नहीं बनाएं।

जश्न मनाने का अच्छा तरीका कड़ी मेहनत

केंद्र को 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने और स्मारक हॉल व संग्रहालय बनाने का निर्देश देने की मांग वाली याचिका को खारिज करते हुए प्रधान न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला ने याचिकाकर्ता के वकील से कहा कि, जश्न मनाने का सबसे अच्छा तरीका कड़ी मेहनत करना है, जैसे नेता जी ने कड़ी मेहनत की।

अदालत के अधिकार क्षेत्र को गंभीरता से लें

मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि यह भारत सरकार के विचार करने का मामला है। याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील के.के. रमेश से उन्होंने कहा कि अदालत के अधिकार क्षेत्र को गंभीरता से लें, आप एक वकील भी हैं।

पीआईएल का मजाक न बनाएं

मुख्य न्यायाधीश ने वकील से जनहित याचिका का मजाक नहीं बनाने को कहा। याचिका को खारिज करते हुए पीठ ने कहा कि याचिकाकर्ता द्वारा मांगे गए निर्देश स्पष्ट रूप से कार्यकारी नीति के दायरे में आते हैं। मदुरै के निवासी रमेश ने याचिका दाखिल कर नेती जी की जयंती पर छुट्टी घोषित करने की मांग की थी।

23 जनवरी को मनाई जाती है नेताजी की जयंती

नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 को कटक में हुआ था। सुभाष चंद्र बोस के पिता का नाम जानकीनाथ बोस और मां का नाम प्रभावती था। नेताजी ने 21 अक्टूबर 1943 को 'आजाद हिंद फौज' का गठन किया था।

Updated on:
14 Nov 2022, 3:50 PM IST
Published on:
Also Read
View All
अमेरिका में काम कर रहे भारतीयों की बढ़ी मुश्किलें, IBM के एक फैसले से नौकरी छोड़ने की आई नौबत

संसद के विशेष सत्र पर सियासी घमासान, कांग्रेस लेफ्ट सहित कई विपक्षी पार्टियों ने सरकार की मंशा और प्रक्रिया पर उठाए सवाल

हैदराबाद के रेस्तरां में कांग्रेस-बीआरएस कार्यकर्ताओं में झड़प, कई नेता हिरासत में, जानें क्या है मामला

महिला आरक्षण बिल को पास कराने की तैयारी में सरकार! संसद सत्र से पहले शुक्रवार को मोदी कैबिनेट की बड़ी बैठक

संविधान दिवस पर चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा, ज्ञानेश कुमार को संविधान की प्रति देने पहुंचा कांग्रेस सेवा दल